WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “सावनजा महोत्सव”, मनीषा कुमारी बनी सावन क्विन

SHARE:

जमशेदपुर।

सावन माह ऋतुराज माह माना जाता है। यह झमाझम बारिश और सावन की फुहार भरे दिनों का माह होता है। इस माह में कजरी, झूमर, मेहंदी,नृत्य- गीत के साथ विशेषकर महिलाएं अपने को इसमें सराबोर करती हैं। ऐसा ही रंगारंग और विभिन्न कार्यक्रमों का महोत्सव शुक्रवार को डीबीएमएस कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। आज के इन्टर कॉलेज प्रतियोगिता में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ ट्रस्ट की संरक्षक भानुमति नीलकण्ठण, चेयर पर्सन बी.चंद्रशेखर कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव उषा रामनाथन, तमिल सेल्वी बालाकृष्णन, डॉक्टर जूही समर्पिता प्राचार्य, उप-प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल तथा सभी कॉलेज की छात्राएं, शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। निर्णायक की भूमिका में प्रिया नागराजन, चित्रा कृष्णन और अनीता रामा कृष्णन थी.

अंताक्षरी प्रतियोगिता का रोचक संचालन अंजलि गणेशन और जूलियन अंथोनी ने किया। स्कोरर कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका सुश्री मौसमी दत्ता थी। अमृता चौधरी डीबीएमएस कॉलेज की संगीत शिक्षिका और बी एड की छात्रा सुश्री शैलजा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इस रंगा रंग भरे महोत्सव में शहर के सात विभिन्न बी.एड. कॉलेज की छात्राएं सम्मिलित हुई थी, जिनमें रंभा कॉलेज, श्रीनाथ कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, आशु किस्कू मेमोरियल एंड रबी किस्कू टीचर्स ट्रेंनिंग तथा डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की छात्राएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं सुनिश्चित की गई थी। मेहंदी कंपटीशन में प्रथम स्थान प्रियंका पारेया रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, द्वितीय स्थान बेबी प्रमाणिक करीम सिटी कॉलेज , सात्विक फूड में प्रथम स्थान प्रीति और प्रगति जमशेदपुर विमेंस कॉलेज, द्वितीय स्थान सौम्या और निधी डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने प्राप्त किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

दुपट्टा पेन्टिंग में प्रथम स्थान सरिता महातो श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन को प्राप्त हुआ। दुपट्टा पेंटिंग में द्वितीय स्थान रिया कुमारी करीम सिटी कॉलेज को प्राप्त हुआ। रील्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के काजल और दूसरे स्थान पर नेहा कुमारी रही। सावन क्वीन प्रतियोगिता मनीषा कुमारी डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने जीता। स्टील फोटोग्राफी की प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की भारती होणहागा ने जीती। अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी तिवारी और रोशनी कुमारी स्वामी विवेकानंद कॉलेज और द्वितीय स्थान पूनम शर्मा और स्नेहा विश्वकर्मा रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन को प्राप्त हुआ।

इनका रहा सहयोग

इस समारोह को सफलता पर पहुंचाने में डी.बी.एम.एस कॉलेज की प्राध्यापिकाएं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिनमें अर्चना कुमारी, गायत्री कुमारी, पूनम कुमारी, ईवा शिप्रा मुंडू, कंचन कुमारी, निक्की सिंह सुरीना भुल्लर सिंह, पामेला घोष दत्ता, मौसमी दत्ता,अमृता चौधरी तथा डॉ अरुण सज्जन का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में ललित किशोर सिंह, बीरेंद्र पांडे, अंजलि गणेशन, अभिजीत डे, जुलियन अंथोनी, सुदीप प्रमाणिक,एंजेल मुंडा का भी सहयोग प्राप्त हुआ। स्वागत भाषण कॉलेज की प्राचार्य डॉ जूही समर्पिता ने कार्यक्रम के आरंभ में प्रस्तुत किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन बी.एड के छात्र प्रकाश पोलाई ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन रंजना और सुवर्णा ने किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर