Breaking News
Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर Chaibasa Road Accident Case : मां और दो बेटियों की चिताएं जलीं, टीएमएच में जिंदगी की जंग लड़ रहा पिता Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर विशेष सत्र, वैज्ञानिक डॉ. जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को दिखाईं नई संभावनाएं Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने चॉइस के नए कार्यालय का किया उद्घाटन Jamshedpur : DBMS कॉलेज में ‘कात्यायनी’ दुर्गोत्सव, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का मंचन Ckp Divison : आधी रात बजे 5 हुटर, रेल हादसे की खबर से मचा हड़कंप! बंडामुंडा यार्ड में 3 की मौत, 19 घायल होने का मॉक ड्रिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur: पूर्व सैनिक सेवा परिषद और सैल्युट तिरंगा ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक शौर्य सम्मान सह प्रतिभा सम्मान का किया आयोजन,  एनएसजी कमांडो ने 26/11 मुंबई ताज होटल अटैक की सुनाई आपबीती, नीरज सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

SHARE:

जमशेदपुर. 

आज पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम और सैल्युट तिरंगा झारखंड द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक शौर्य सम्मान सह प्रतिभा सम्मान का आयोजन साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा और विशिष्ट अतिथि के रूप में एन.एस.जी कमांडो सह पूर्व विधायक दिल्ली कैंट सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। वही सम्मानित अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ, झारखण्ड प्रदेश के संयोजक नीरज सिंह, स्थानीय युनिट 220 फील्ड रेजिमेंट के सूबेदार अनार सिंह, ब्रिगेडियर रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष वेटरन बृजकिशोर सिंह, भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव, सैल्यूट तिरंगा झारखण्ड के झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी, सैल्यूट तिरंगा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तस्वीर पर माल्यार्पण कर और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभागार में मौजूद सभी अतिथियों और आए हुए लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर शुरूवात किया। इस कार्यक्रम के संयोजक नीरज सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर विशेष प्रवेश करवाया. नीरज सिंह ने कहा कि जो सैनिक युद्ध के मैदान में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होते हैं. वह कभी मरते नहीं एवं उनके द्वारा किये कार्य और देश की सुरक्षा में दिए योगदान के कारण उनका इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाता हैं और पूरा देश उन्हें हमेशा याद रखता है और साथ ही उनका सम्मान भी करता है। उन्होंने कहा कि यह सैनिक शौर्य सम्मान कारगिल दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया गया और हमारे भारतीय सेनाओं (थल जल और नभ) के जवान हर कठिन से कठिन परिस्थितियों में हमेशा हम सबके लिए देश की सुरक्षा को समर्पित रहते हैं। उनके लिए और उनके सम्मान में इस तरह का आयोजन का हिस्सा बनना एक हम जैसे सिविल समाज के लिये सौभाग्यशाली पल है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यक्रम में आये हुए विशिष्ट अतिथि एन.एस.जी कमांडो सह पूर्व विधायक दिल्ली कैंट सुरेंद्र सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए अपने कार्यकाल में भारत में हुए आतंकवादी घटनाओं के बारे में जिक्र करते हुए 2008 में 26/11 मुंबई ताज होटल अटैक के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा की किस प्रकार से वहां आतंकवादी होटल के अंदर छुप कर लगातार पुलिस के जवान और सेना के जवानों पर गोलियों और हैंड ग्रेनेड से हमले कर रहे थे, जिसके बाद एन एस जी कमांडोज को मोर्चा संभालने का आदेश सरकार की ओर से दिया गया। हमें हेलीकॉप्टर द्वारा एयर ड्रॉप कर वहां भेजा गया, जिसके बाद होटल में कई कमरों के होने के कारण समझ नहीं आ रहा था कि आतंकवादी कहां छुपे बैठे हैं। मगर हम मजबूत इरादे पक्के जज्बे के साथ हम आगे बढ़े और कई जगहों के सर्च के दौरान रूम खोलते हीं हम पर हमला हुआ, जिसमें हमारे कुछ साथी घायल हुए। इसी दौरान तलाशी के वक़्त एक रूम का दरवाजा खोलते हीं एक आतंकवादी द्वारा मुझ पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया. उस वक्त बचाव के लिए कोई जगह नहीं होने के कारण मैंने एक फ्लोर से निचले फ्लोर पर छलांग लगा दी और उनके साथ लड़ता रहा. इसी क्रम में होटल के बार काउंटर के पीछे छुपे आतंकवादी ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे, जिसके बाद हमने रणनीति के तहत उन्हें भी ढेर किया. इस दौरान मुझे गोली भी लगी. मगर अपनी जान की परवाह किये बिना मैंने अपने कमांडो चाकू से दो लोगों पर प्रहार कर उन्हें मौंत के घाट उतार दिया और पाकिस्तान के भेजे आतंकियों के मंसूबे को नाकाम किया। वही उस वक्त की तत्कालीन मनमोहन सरकार को आड़े हाथ लेते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चोटिल होने के कारण मुझे मेडिकल लीव पर भेज दिया गया और कई महीनों तक मुझे न ही सरकार की ओर से पेंशन दी गई और न ही मेरा इलाज करवाया गया। जिसके बाद मैंने मीडिया में आकर सारी घटना को सुनाया। जिसके बाद 5 महीने लगे फिर मुझे पेंशन मिला। उन्होंने कहा कि असली हीरो देश के सामने नहीं आ पाते. कुछ गलत लोगों के राजनीति में होने के कारण। उन्होंने कहा कि फिल्मों में गोलियां चलतीं है. हम देखकर बहुत आनंदित होते हैं. मगर सच में ऐसा नहीं होता. कोई भी व्यक्ति खुद से अपने हाथ में एक सुई भी नहीं चुभो सकता है. वहीँ हमें पता होता है कि हम जब आतंकवादियों से लड़ने जाते हैं तो हम वापस जीवित आएंगे या नहीं आएंगे. मगर मां भारती और देश की सेवा करने के लिए हम सैनिक हमेशा तत्पर रहते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संस्था के क्रियाकलापो के बारे बताया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा लोगों को सैल्यूट तिरंगा संगठन के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सैल्यूट तिरंगा आज जम्मू – कश्मीर में जो लोग सेना के जवानों पर पत्थर चलाते थे. आज उन्हीं लोगों ने सैल्यूट तिरंगा के माध्यम से हाथों में तिरंगा पकड़ा है और भारत माता की जयकार के साथ साथ मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं। वहीं सैल्यूट तिरंगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिलाओं को सशक्तिकरण करने के क्षेत्र में संगठन काम करता है। सैल्यूट तिरंगा द्वारा 6 साल से 12 वीं तक की बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसकी कुछ राज्यों में शुरू की गयी है और जल्द ही पुरे देश में ये ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्यक्रम में उन वीर नारियों को और उनके परिवार को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने पति पुत्र को माँ भारती के सेवा में खोया है।

इन्हें किया गया सम्मानित

1 शहीद गणेश हांसदा के माता पिता एवं भाई
2 शहीद किशन दुबे की माता एवं भाई
3 शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन के पिता
4 शहीद मनोज कुमार की पत्नी सुनीता एवं पिता
5 शहीद श्रीनिवास की पत्नी पदमा राव
6 शहीद जितेंद्र कुमार की पत्नी दुर्गावती देवी
7 शहीद मनोहर कुंकल की पत्नी शोभा कुंकल
8 लेफ्टिनेंट कमांडर ए आर बासु के परिवार के लोग थे।

समाज में अहम भूमिका निभाने वाले भी सम्मानित

वही समाज में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए कार्य करने के लिए रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय सिंह, प्रभात खबर के वरीय संवाददाता संजीव भारद्वाज, इस्पात मेल एवं चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय, खबर मंत्र के संपादक सत्येंद्र कुमार, वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के हरि सिंह राजपूत, अंत्योदय संस्था के प्रवीन शेट्टी, शिक्षा के क्षेत्र में उलीडीह के सुमेश्वर मुर्मू, कला के क्षेत्र में स्वैक्षा साहू एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में श्री नीरज सिंह को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया संगठन का विस्तार

वहीँ कार्यक्रम के दौरान सलूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के द्वारा संगठन का झारखण्ड में विस्तार करते हुए नीरज सिंह को राष्ट्रीय सचिव, पूर्व नौ सैनिक सुशील कुमार सिंह को झारखण्ड प्रदेश संगठन महामंत्री और पूर्व नौ सैनिक राजीव रंजन सिंह को झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रविशंकर तिवारी सैल्यूट तिरंगा झारखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष के साथ साथ जिला महामंत्री दिनेश सिंह, रमेश सिंह , डॉक्टर कमल शुक्ल, अभय सिंह, विनोद राय, अर्जुन ठाकुर, मनोज ठाकुर, हरेन्दु शर्मा, हंसराज सिंह, हरेराम यादव, दीपक तिवारी, शुशील पांडेय, अरुण सिंह, मनीष पांडेय, प्रमोद कुमार, अशोक श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह, काम बाबू, नरेंद्र कुमार, शिवशंकर चक्रवर्ती, कुंदन सिंह, चन्द्रमा सिंह, विजय शंकर पांडेय समेत पूर्व सैनिकों के परिवार और जमशेदपुर के लोग उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर