Breaking News
Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर Chaibasa Road Accident Case : मां और दो बेटियों की चिताएं जलीं, टीएमएच में जिंदगी की जंग लड़ रहा पिता Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर विशेष सत्र, वैज्ञानिक डॉ. जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को दिखाईं नई संभावनाएं Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने चॉइस के नए कार्यालय का किया उद्घाटन Jamshedpur : DBMS कॉलेज में ‘कात्यायनी’ दुर्गोत्सव, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का मंचन Ckp Divison : आधी रात बजे 5 हुटर, रेल हादसे की खबर से मचा हड़कंप! बंडामुंडा यार्ड में 3 की मौत, 19 घायल होने का मॉक ड्रिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिष्टुपुर मिलानी में काबुल धूम मचा ले के लिए हुआ ऑडिशन, 470 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, फाइनल नवंबर में, अपर्णा गुहा ने किया उदघाटन

SHARE:

जमशेदपुर।

नवीन कला केंद्र की ओर से नृत्य, गायन व चित्रांकन प्रतियोगिता का मेगा आयोजन ‘काबुम धूम मचा ले’ किया जाएगा, जिसका फाइनल नवंबर में होगा. इस हेतु रविवार को बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में नृत्य व गायन हेतु प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया गया. चित्रांकन के इच्छुक प्रतिभागियों का ऑडिशन आगामी 6 अगस्त को होगा. इस ऑडिशन में शहर के अलावा रांची, कोलकाता व आसपास के क्षेत्र के 470 से अधिक बच्चों ने भाग लिया. फिनाले में विजेताओं में 2 लाख की राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान किये जाएंगे. आज के ऑडिशन में तीन तीन आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया. केन्द्र की निदेशक मोनिका घोष ने बताया कि बारिश की वजह से कई बच्चे आज के ऑडिशन से वंचित रह गये हैं, उनके लिये आगामी सितंबर माह में पुन: तीनों प्रतियोगिता के लिये ऑडिशन होगा. मोनिका ने बताया कि आगामी ऑडिशन 13 अगस्त को पुरुलिया में होगा. इसके अलावा रांची, घाटशिला व राउरकेला में भी ऑडिशन होगा.

ऑडिशन का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी अपर्णा गुहा ने किया. अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया. कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से उनमें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. इस दौरान निर्णायक के रुप में संजय, एचपी मुखी, श्रेया पाल, देवश्री चौधरी आदि शामिल थीं. समारोह में केन्द्र के बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति आकर्षक ढंग से की, जिसमें प्रत्युषा घोष, ईशान, श्रेया पांडे, सात्विक, श्रेयांश, अदिति, आदित्य व परिधि ने अपना परफॉर्मेंस दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र के सुरोजित, विशाल, शशि, राज, सचिन, प्रेम सहित कई सदस्यों का सहयोग रहा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर