WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Fateh live- जरा हटके खबर: शर्मसार हुई मां-बाप की ममता! आईफोन खरीदने के लिए पति-पत्नी ने 8 महीने के बेटे को बेचा

SHARE:

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक दंपति ने रील बनाने के लिए आईफोन खरीदने के वास्ते अपने 8 महीने के बेटे को कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कोलकाता के करीब पानीहाटी के गंगानगर इलाके की है, जिसमें मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार चल रहे पिता की तलाश जारी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला उस वक्त सामने आया जब स्थानीय लोगों ने हफ्तों तक दंपति के पास बच्चे को नहीं देखा और उन्हें शक हुआ। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। अधिकारी ने कहा कि हमने बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे पिता की तलाश की जा रही है। दंपति ने बच्चे को बेचकर रील बनाने के लिए आईफोन 14 खरीदा था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छोटे वीडियो को रील कहा जाता है जिन्हें सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया जाता है। उन्होंने कहा कि मां ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बच्चे को बेचकर आए पैसों से दीघा और मंदारमोनी की यात्रा की है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक महीने पूर्व हुई है जिसकी सूचना पुलिस को 24 जुलाई को दी गई।

उन्होंने बताया कि बच्चे को खरीदने वाली दंपति की भी तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा क्योंकि बच्चे की खरीद-फरोख्त गैरकानूनी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर