WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एडीएल सनशाइन स्कूल की एजीएम फिर विवादों की भेंट चढ़ी, गेट पर जड़ा ताला, मचा हंगामा, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रविवार को एडीएल सनशाइन स्कूल में प्रस्तावित वार्षिक आम सभा एक बार फिर विवादों की चपेट में आ गई। सभा शुरू होने से पहले ही स्कूल परिसर के मुख्य द्वार पर विपक्षी गुट ने ताला जड़ दिया, जिससे कोई भी सदस्य अंदर प्रवेश नहीं कर सका। इस कदम से माहौल तनावपूर्ण हो गया। गेट पर ताला लगने के बाद वर्तमान प्रबंधन समिति और विरोधी खेमे के बीच जमकर बहस हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : निशान सिंह से सबक ले भगवान सिंह, इस्तीफा देकर मिसाल कायम की : कुलविंदर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। विरोधी पक्ष ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजीएम की सूचना कई सदस्यों को समय पर नहीं दी गई। साथ ही, उन्होंने पारदर्शिता की कमी, वित्तीय अनियमितता और एकतरफा निर्णय लेने जैसे मुद्दे भी उठाए।

वहीं, सत्ताधारी समिति ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि एजीएम पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जा रही थी। उन्होंने विपक्ष पर जानबूझकर वातावरण बिगाड़ने और स्कूल की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि एडीएल सनशाइन स्कूल की प्रबंधन समिति को लेकर वर्षों से विवाद चलता आ रहा है। यह मामला कई बार न्यायालय तक भी पहुंचा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर