Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : दानवीर भामाशाह जयंती समारोह : जमुआ में धूमधाम से मनाया गया उत्सव

SHARE:

  • साहू समाज ने भामाशाह की 478वीं जयंती पर भव्य आयोजन किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के खरगडीहा गांव में साहू समाज द्वारा एक दिवसीय दानवीर भामाशाह जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गांव भर में नगर भ्रमण आयोजित किया गया, जिसमें साहू समाज के महिला-पुरुष ने पूरे नगर को “भामाशाह अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा दिया. नगर भ्रमण के बाद कार्यक्रम स्थल साहू धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगारंग प्रस्तुतियाँ आयोजित की गई.

इसे भी पढ़ें Giridih : फारवर्ड ब्लाक ने पहलगांव के मृतकों को श्रद्धांजलि देकर केंद्र से की आतंकियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भामाशाह के जीवन और उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो विशेष रूप से उपस्थित थे. उन्होंने भामाशाह की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भामाशाह का योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए राजाओं को धन दिया और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहे. सांसद ढुल्लू महतो ने साहू समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की और समाज को हमेशा सहयोग देने का भरोसा दिया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव : चुनाव कल, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक डाले जाएंगे वोट

साहू समाज के प्रमुख नेताओं ने भामाशाह की नीतियों को अपनाने का आह्वान किया

कार्यक्रम में साहू समाज के प्रमुख नेताओं जैसे शिवनाथ साहू, बाल गोविंद साहू, और अन्य उपस्थित थे. खरगडीहा के मुखिया सुनील कुमार साव ने भी भामाशाह के योगदान की सराहना की और समाज को सहयोग देने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि भामाशाह का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके जैसा समाज के प्रति समर्पित रहना चाहिए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर