WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभूतपूर्व स्वागत

SHARE:

इंद्रदेव ने भी दिया आशीर्वाद, भारी बारिश में डटे रहे उत्साहित कार्यकर्ता, दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व सीएम रघुवर दास बुधवार को पहली बार गृह क्षेत्र जमशेदपुर पहुंचे। पूर्व सीएम रघुवर दास के प्रथम शहर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया। बुधवार को सुबह से हो रहे मूसलाधार बारिश के बीच उत्साहित कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता के स्वागत में डटे रहे। शहर पहुंचते ही, पूर्व सीएम रघुवर दास ने शहीद खुदीराम बोस एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। वहीं, उन्होंने रामलीला मैदान में वीर बजरंग बली की पूजा अर्चना कर जमशेदपुर सहित झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। विभिन्न मंडलाध्यक्ष के नेतृत्व में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम रघुवर दास का ढोल-नगाड़े एवं आतिशबाजी के बीच मानगो के शहीद खुदीराम बोस चौक, मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर, साकची शीतला माता मंदिर चौक, रामलीला मैदान चौक एवं एग्रिको स्थित आवास पर अभूतपूर्व स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर फूल-माला, अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। एग्रिको स्थित आवास पर बधाई देने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का तांता लगा रहा।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के सम्मान और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं के उत्साह और अनमोल प्यार से अभिभूत हूँ। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का उन पर फिर से विश्वास जताने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी के प्रति आभार जताया। कहा कि जो दायित्व उन्हें दिया गया है, वे उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे।

महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए सभी भाजपाजनों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

विभिन्न स्थानों पर भाजपा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत: शहीद खुदीराम बोस चौक पर मानगो, उलीडीह, आजादनगर, एमजीएम, पटमदा, बोड़ाम एवं कमलपुर मंडल, मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर पर सीतारामडेरा, बिरसानगर, टेल्को, बर्मामाइंस, गोलमुरी एवं साकची पुर्वी मंडल, साकची शीतला माता मंदिर चौक पर साकची पश्चिम, बिस्टुपुर, कदमा एवं सोनारी मंडल, रामलीला मैदान चौक पर जुगसलाई, बागबेड़ा, घाघीडीह, परसुडीह, सुंदरनगर, गोविंदपुर, घोड़ाबांधा, पोटका, कोवाली एवं आसनबनी मंडल एवं एग्रिको आवास पर बारीडीह मंडल एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम रघुवर दास का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी।

इन मार्गों से होकर एग्रिको आवास पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास:

पूर्व सीएम का काफिला मानगो शहीद खुदीराम बोस चौक से जयप्रकाश नारायण सेतु के रास्ते मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर, एमजीएम अस्पताल होते हुए लाइफ लाइन अस्पताल के रास्ते साकची शीतला मंदिर चौराहा से आगे मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के सामने से होकर रामलीला मैदान चौक एवं भालूबासा-सिदगोड़ा मेन रोड होते हुए एग्रिको स्थित आवास पहुँची।

स्वागत कार्यक्रम में ये रहे मौजूदग

पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ राजीव कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, जिला मंत्री मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, नारायण पोद्दार, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, एससी मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष निसार अहमद, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, खेमलाल चौधरी समेत मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान चंद्र महतो, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, दीपक झा, हेमंत सिंह, बजरंगी पांडेय, संजय तिवारी, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, अमरजीत सिंह राजा, श्वेता कुमारी, अभिमन्यु सिंह चौहान, लकी सिंह राजपूत, प्रदीप मुखर्जी, शशि यादव, सुशील पांडेय, राहुल कुमार, महावीर सिंह, संतोष कुमार, मिथिलेश साव, मोंटी अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर