WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 6 मई को संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे – जिलाध्यक्ष

SHARE:

  • रांची में आयोजित होगी संविधान बचाओ रैली, 6 मई को होगा बड़ा आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रेस वार्ता का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में किया गया. प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय पाण्डेय और प्रवक्ता खुर्शीद हसन ने बताया कि आगामी 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान के पास धुर्वा में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा. यह रैली सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी और इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार जैसे प्रमुख नेता रैली को संबोधित करेंगे. रैली की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो और कमलेश करेंगे. इस रैली में पूरे राज्य से कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे और यह रैली संविधान की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर क्षेत्र में जल पर टैक्स वसूली शुरू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संविधान बचाओ रैली में हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी की उम्मीद

जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के 18 प्रखंडों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता 6 मई को जमशेदपुर से रांची के लिए रवाना होंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार संविधान के मूल्यों पर सीधा हमला कर रही है और विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है. इसी को लेकर इस रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिससे जनता को जागरूक किया जा सके और संविधान की रक्षा की जा सके. साथ ही, यह रैली भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन भी होगा. कांग्रेस ने यह फैसला लिया है कि इस रैली में पूरे प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेल इंजन में लगेगा FSD, ट्रेन संचालन में सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम

संविधान बचाओ आंदोलन के जरिए सरकार की नीतियों के खिलाफ होगा संघर्ष

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए यह रैली सिर्फ एक शुरुआत है. इसके बाद 6 मई से 10 मई तक जिला स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी, फिर 11 मई से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर और 20 से 30 मई तक घर-घर जाकर संविधान की प्रति वितरित करने का अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान मुख्यतः उन मुद्दों पर केंद्रित होगा, जिनके तहत सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया जा रहा है. प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई द्वारा बढ़ते दमन का यह अभियान प्रतिवाद करेगा. देशभर में हो रहे राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित कार्रवाइयों का कांग्रेस विरोध कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Giridih : शंकर नेत्रालय और सुदीव्य कुमार के सहयोग से मोहनपुर में शुरू हुआ निशुल्क मोतियाबिंद शिविर

कांग्रेस नेताओं पर हो रहे दमन और राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी

कांग्रेस नेताओं ने यह भी बताया कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस आंदोलन के दौरान न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे, क्योंकि वर्तमान सरकार के रवैये से न्यायपालिका पर भी दबाव बढ़ा है. इसके अलावा, उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्षी नेताओं के खिलाफ साजिश कर रही है और सरकार के समर्थन से ईडी, सीबीआई जैसे संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है. विशेष रूप से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के परिवार के खिलाफ चल रही जांचों को एक साजिश के तौर पर देखा जा रहा है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में ईडी कार्यालय में लगी आग में कई महत्वपूर्ण फाइलें जलने की घटनाओं को भी दबाया जा रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर