Sindri : सीपीआई(एम) ने मई दिवस पर रंगामाटी में आयोजित किया कार्यक्रम

SHARE:

  • श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

1 मई को सीपीआई(एम) सिंदरी कमिटी द्वारा रंगामाटी सिंदरी में अंतरराष्ट्रीय मई दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत लाल ध्वज फहराने से हुई, जिसे हेमंत कुमार जयसवाल ने फहराया. इसके बाद शिकागो के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विचार गोष्ठी में सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि मई दिवस श्रमिकों की मेहनत और योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि शिकागो के अमर शहीदों ने आठ घंटे कार्य के अधिकार की मांग के लिए अपनी जान दी थी, लेकिन आज भी कार्य के घंटे तय नहीं हैं और श्रमिकों से 12 से 14 घंटे काम लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बालाजी ऑटो वर्क्स से बोलेरो चोरी के आरोपी ड्राइवर को न्यायालय ने दी जमानत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मजदूरों के अधिकारों का हनन करने के खिलाफ संघर्ष का आह्वान

विकास कुमार ठाकुर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि श्रम अधिकारों को चार कोड में बांटकर मोदी सरकार मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है, जिसका विरोध लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने आगामी 20 मई को केंद्रीय औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. एडवा नेत्री रानी मिश्रा ने कहा कि आज भी महिलाओं को समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं मिलता, और इस संघर्ष को भी जारी रखा जाएगा. इस अवसर पर राज नारायण तिवारी, नरेंद्र नाथ दास, राम लाल महतो सहित अन्य नेताओं ने भी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें