Deoghar : देवघर आंगनबाड़ी केंद्र में 12 मई को लगेगा रक्तदान शिविर

SHARE:

पं. रघुनाथ मुर्मू महाल माडवा के सदस्य जुटे तैयारियों में

फ़तेह लाइव,डेस्क  

जमशेदपुर प्रखंड के एमजीएम थाना अंतर्गत पारसी सिंग चांदो स्थित गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू महाल माडवा, देवघर की ओर से आगामी 12 मई 2025, सोमवार को बैसाख कुनामी के दिन संताली लिपि के जनक ओल गुरु पं. रघुनाथ मुर्मू की 120वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : IPL 2025:  उम्र नहीं टैलेंट देखो! वैभव सूर्यवंशी पर टिप्पणी कर ट्रोल हुए विजेंदर सिंह, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस अवसर पर देवघर के आंगनबाड़ी केंद्र में लगातार तीसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। इस संबंध में ‘ट्राइबल ब्लड मैन’ के नाम से प्रसिद्ध 77 बार के आदिवासी रक्तदाता राजेश मार्डी ने बताया कि, हर वर्ष की तरह इस बार भी जमशेदपुर ब्लड सेंटर और सामाजिक संस्था नई ज़िंदगी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर आयोजित किया जाएगा।

विशेष बात यह है कि सभी रक्तदाता अपनी आदिवासी पारंपरिक पोशाक—फुटा काचा और फुटा साड़ी में शिविर में भाग लेंगे। रक्तदान के बाद प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। महाल माडवा के सदस्य प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। प्रमुख रूप से बिमल मुर्मू, संग्राम सोरेन, छोटू सोरेन, सुनाराम मुर्मू, गुरुतन हांसदा, ठाकुर मुर्मू, बबलू टुडू, धीरेन सोरेन, दिलीप मुर्मू, विष्णु मुर्मू, विरधन सोरेन सहित कई सदस्य इस कार्य में सक्रिय हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें