Jamshedpur : टेल्को के रत्नम ऋषि कैंपस के निवासियों के द्वारा पहलगाम की नृशंस घटना पर श्रद्धांजलि व आक्रोश सभा

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों और निहत्थे हिंदुओं के नरसंहार पर शोक व्यक्त करते हुए टेल्को स्थित रत्नम ऋषि कैंपस, प्रकाश नगर के निवासियों ने श्रद्धांजलि सह आक्रोश सभा का आयोजन किया। इस आयोजन में कैंपस के युवक-युवतियों, महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने भारी संख्या में सहभागिता की। सभा की शुरुआत रत्नम समिति के मुख्य कार्यपालक श्री प्रसून कुमार देव ने की। तत्पश्चात भूतपूर्व मुख्य कार्यपालक श्री किशोर कुमार ने पहलगाम में घटित हृदयविदारक घटना का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने हाल ही में मुर्शिदाबाद में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मात्र आतंकी वारदात नहीं, बल्कि सनातन धर्म के विरुद्ध एक सुनियोजित और घृणित कृत्य है।

यह भी पढ़े : Ghatasila : मजदूर दिवस पर आईसीसी वर्कर्स यूनियन में भव्य कार्यक्रम आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि पहलगाम में जिन महिलाओं की हाल ही में शादियाँ हुई थीं, जिनके हाथों की मेहंदी तक नहीं छूटी थी, उनके मांग का सिंदूर तक मिटा दिया गया। पाकिस्तान सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने उपस्थित जनसमूह से प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों के साथ खड़े रहने का आह्वान किया। लोगों का आक्रोश इतना था कि वे नक्शे से पाकिस्तान का नाम ही मिटा देने की बात कर रहे थे।

सभा में महिलाओं की ओर से किरण राय एवं श्रीमती सुब्रता रॉय ने भी अपने विचार रखे। इस श्रद्धांजलि सह आक्रोश सभा के सफल आयोजन में सर्वश्री रूपेश कुमार, सिंहा मजूमदार, कालीचरण, ए. के. बनर्जी, पार्थो दा, शिवली भट्टाचार्य, किरण राय, प्रिया चक्रवर्ती, दिनेश सिंह, श्रीनिवास और कृष्णा दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में मुख्य कार्यपालक श्री प्रसून कुमार देव ने सभी उपस्थित जनों को इतने कम समय में इतने बड़े स्तर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए धन्यवाद दिया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से मृत आत्माओं की शांति तथा उनके परिवारजनों को साहस प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। एक मिनट के मौन के साथ सभा का समापन किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर