WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, ड्रग्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की समीक्षा

SHARE:

  • नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन पर सख्त कार्रवाई, जागरूकता अभियान और सहयोग की अपील

फतेह लाइव, रिपोर्टर

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में नशीली दवाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई. एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण और तस्करी की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने अवैध ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : रक्तदान शिविर में ओल चिकि लर्निंग बुक बांटते हैं राजेश मार्डी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

नशे के खिलाफ जागरूकता और स्कूल स्तर पर प्रशिक्षण

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेत्र के युवा आबादी में नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए थाना स्तर पर सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य के साथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इसमें डालसा के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इसके साथ ही स्कूलों में नशे के खिलाफ सशक्त अभियान को लेकर प्रहरी क्लब की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने का निर्देश दिया गया ताकि स्कूली बच्चों में जागरूकता फैलाई जा सके. इस पहल से न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि वे नशे से बचने के लिए प्रेरित भी होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन कर्मचारी निलंबित 

दवा दुकानों और मादक पदार्थों के क्षेत्रीय नियंत्रण पर निगरानी

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर दवा दुकानों के माध्यम से होने वाली नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री और स्टॉक की जानकारी प्रत्येक माह प्रस्तुत करेंगे. दवा दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की सूची डिस्पले करने के भी निर्देश दिए गए. इसके अतिरिक्त, मादक पदार्थों की खेती के संभावित क्षेत्रों की पहचान के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को बीटीएम के माध्यम से जांच करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस विभाग ने अंतर्राज्यीय और अंतरजिला मार्गों पर तस्करी की प्रवृत्तियों पर नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई करने की योजना बनाई है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में आरक्षित सीट पर नामांकन संबंधी जानकारी के लिए लिंक जारी

नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई और पुनर्वास पहल

पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जनवरी से अप्रैल 2025 तक 13 कांड एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किए गए हैं, जिनमें 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में गांजा, ब्राउन सुगर, कफ सीरफ, डोडा आदि बरामद किया गया है. अवैध शराब निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब और अन्य सामग्री जब्त की गई है. बैठक में नशे के आदी व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए काउंसलिंग और स्वावलंबन कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई, ताकि उन्हें समाज में पुनः शामिल किया जा सके. जनसाधारण से अपील की गई कि वे ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, और परिवहन की जानकारी टोल फ्री नंबर 112 और पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर दें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर