WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बैकुंठ शुक्ल अमर रहे के नारों से गूंज उठा कालीमाटी रोड, नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

बैकुंठ शुक्ल का जीवन देशभक्ति, साहस और आत्मबलिदान की एक अनुपम मिसाल है : बृजभूषण सिंह

बैकुंठ शुक्ल का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता : रामकेवल मिश्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर में नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर बलिदानी, मां भारती के वीर सपूत बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर महिलाओं, युवाओं सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बलिदान को याद किया. मुख्य वक्ता नमन के मुख्य संरक्षक सह वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा बैकुंठ शुक्ल का जीवन देशभक्ति, साहस और आत्मबलिदान की एक अनुपम मिसाल है. आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : सोनारी में महिला से चेन छिनतई की वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार

रामकेवल मिश्रा ने कहा जिस प्रकार बैकुंठ शुक्ल ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, वैसी ही निष्ठा हमें अपने कर्तव्यों में दिखानी चाहिए. उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. कार्यक्रम में जसवंत सिंह भोमा, जंबू अखाड़ा के बंटी सिंह, भाजपा जमशेदपुर महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष राजपति देवी, पूर्व अध्यक्ष नीरु सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने बैकुंठ शुक्ल के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान एवं उनकी देशभक्ति भावना पर प्रकाश डाला. उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया.

कार्यक्रम का संचालन संस्था के जूगुन पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र शर्मा ने किया. कार्यक्रम में अनिता सिंह, सिमी कश्यप, डी मणि, चंदना रानी, ममता साहा, रजनी सिन्हा, अंजना भट्टाचार्यजी, गौरी कुमारी, सुनीता देवी, मोमिता पुष्टि, पप्पी शर्मा, सोनी देवी, सावित्री देवी, शुक्ला हालदा, प्रिंससिंह, रविंद्र मास्टर, विवेक कामंत, सरबजीत सिंह टोबी, आशुतोष बनर्जी, शेखर मुखी, कार्तिक जुमानी, मनोज हलदर, विक्की तार्वे, मनु ढोके, शुरू पात्रों, रामा राव, सूरज चौबे, लक्ष्मीकांत घोष, दर्शन सिंह, मुकुल दास एवं अन्य ने उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर