WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सिलेबस पूरा नहीं होने के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग को लेकर परीक्षा नियंत्रक को दिया ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सत्र 19-22 के सैकड़ो विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी को बिना सिलेबस खत्म किये ली जा रही परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने के संबंध में ज्ञापन दिया, कॉलेज के विद्यार्थी अमर कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को आनन-फानन में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा अगस्त महीने के 24 तारीख से परीक्षा लिए जाने का नोटिफिकेशन निकाल दिया था, जबकि कैलेंडर के मुताबिक सितंबर के दूसरे सप्ताह से परीक्षा लिया जाना था, और सिलेबस भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है, इसीलिए सभी विद्यार्थियों ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया था, जिसको लेकर प्राचार्य के माध्यम से आवेदन भेजा गया और विश्वविद्यालय जाकर परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी से छात्र अमर कुमार तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की.

जिसके फलस्वरूप परीक्षा नियंत्रक ने यह पाया कि सिलेबस खत्म नहीं हुआ है जिसको लेकर उन्हें परीक्षा तिथि में बदलाव करने का अनुरोध स्वीकार किया है और संशोधित तिथि 9 सितंबर से परीक्षा लेने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि छठे सेमेस्टर की तिथि बदलाव को लेकर नोटिफिकेशन नया जारी कर दिया जाएगा. विद्यार्थियों ने इसके लिए परीक्षा नियंत्रक का आभार जताया है. विद्यार्थियों के तरफ से विजय मुंडा, सुजाता मुखर्जी, जयशंकर प्रसाद ,फनी महतो, घनश्याम महतो, जगदीश, सूचन्द समेत अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर