WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

jamshedpur : राष्ट्रप्रेम को समर्पित ‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ रविवार को, भाजपा की तैयारी पूरी, जन-जन तक राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाना उद्देश्य

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता एवं भव्यता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की सभी तैयारियां पूरी हो गयी है। रविवार को साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के समीप आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। शनिवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों के संग कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर विभिन्न निर्देश दिए। कार्यक्रम में जहां भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे। तो वहीं, इस कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर महानगर के सभी मंडल अध्यक्षों को तीन रंगों से सुसज्जित कलश एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किये जायेंगे। इन कलशों में भाजपा कार्यकर्ता मंडल क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख स्थल एवं महापुरुष के प्रतिमा स्थल के समीप की मिट्टी को एकत्रित कर अलग-अलग कलशों में रखेंगे। छह दिवसीय इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर शहर के कोने-कोने से मिट्टी एकत्रित करेंगे।

कार्यक्रम से संबंधित जानकारी साझा करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार अमृत महोत्सव के समापन को यादगार बनाने के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में गजब का उत्साह है। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को नमन करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। कहा कि पिछले वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सभी की जनभागीदारी से शानदार रूप से सफल रहा था। इस वर्ष भी, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 13 से 15 अगस्त के बीच धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों से रविवार को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर