WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सामाजिक संस्था कोशिश के रक्तदान शिविर में उमड़े शहर के रक्तदाता, एसएसपी ने किया उदघाटन

SHARE:

छठवें एक दिवसीय महा रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 1234 यूनिट रक्त संग्रह, संस्था ने शहरवासियों का जताया आभार

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

लौहनगरी जमशेदपुर के युवाओं द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के तत्वावधान में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर रविवार को सम्पन्न हुई। सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप सभागार में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यस्मृति में आयोजित छठवें महारक्तदान शिविर में शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में शामिल पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता, विधायक सरयू राय, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, डी बी एम एस के ट्रस्टी चंद्रशेखर जी, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय खां, भाजपा नेता राजकुमार सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, समाजसेवी विकास सिंह, अनिल ठाकुर, शंभू सिंह, नट्टू झा, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष आर के सिंह, महासचिव गुरमीत सिंह तोते, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव मनोज सिंह, विनोद राना, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, हलधर नारायण साह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह, हरि सिंह राजपूत व अन्य लोगों ने भारत माता के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान संस्था के दर्जनों सदस्यगण मौजूद थे। अतिथियों ने भारत माता, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी एवं संस्था की सक्रिय सदस्य स्व. रानी सिंह के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सुबह 8 बजे से संध्या 5 बजे तक चले शिविर में पुरुष एवं माहिला रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर की समाप्ति पर रिकॉर्ड 1234 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्था ने सभी रक्तवीरों को उपहार व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। शिविर की सफलता को लेकर ब्लड बैंक की ओर से सोन मंडप में शनिवार देर रात को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी।

रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बनाये गए थे सेल्फी पॉइंट:

शहर के अन्य रक्तदाताओं को प्रेरित करने हेतु सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे। जहां स्लोगन में रक्तदान हेतु प्रेरक संदेश लिखे थे। सेल्फी पॉइंट में संस्था के कुछ कार्यों को भी दर्शाया गया था।

एसएसपी और विशिष्ट अतिथि ने की सराहना

मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ी जागरूकता के परिणामस्वरूप शहर में रक्तदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने करने की बात कही। वहीं, विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने भी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया।

शिव शंकर सिंह ने रक्तदाताओं को दी बधाई

संस्था के संरक्षक सह समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं की अच्छी भागीदारी रही। दर्जनों युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान महादान केवल वाक्य नहीं है, एक बार किया गया रक्तदान तीन जरूरतमंद व्यक्तियों को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने शामिल रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव ही मानव के काम आता है, इसी विचार के तहत संस्था विगत सात वर्षों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरुरतमंद लोगों तक पहुंचकर विभिन्न सामाजिक कार्य निरंतर कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन रक्तदान शिविर के संयोजक त्रिदेव सिंह ने किया।

इन्होंने किया सहयोग

शिविर को सफल बनाने में संस्था के राजेश सिंह बम, रंजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हन्नी परिहार, राजेश कुमार सिंह, पप्पु कुमार, राकेश गिरी, मुकेश सिंह, कुमार गौतम, शैलेंद्र प्रसाद, हेमंत सिंह, ऋषव सिंह, पीयूष ईशु, कुणाल शर्मा, राजा अग्रवाल, सुबोध शर्मा, राणा प्रताप सिंह, संजू सिंह, सुमित सिंह, अविनाश मिश्रा, कुंदन सिंह, बंटी सिंह, भरत मिश्रा, कर्मजीत सिंह कम्मे, राजविंदर सिंह, करण सिंह, रमेश राजू, कुमार विवेक, शेखर बाबू, युवराज सिंह, चंकी, रमन व अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर