Breaking News
Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारी शुरू, तीनतल्ला बॉयज़ कमेटी ने किया भूमि पूजन Jamshedpur Sikh Activity : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान मुखे और भाजपा नेता सोमू में समझौता, मुखे को कोर्ट ने किया बरी Jamshedpur Sikh Activity : माता गुरदीप कौर की अंतिम अरदास का कार्यक्रम मनीफिट गुरुद्वारा में संपन्न, सीजीपीसी ने पुत्र को दिया सम्मान Jamshedpur : 23 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा, स्वर्णरेखा से जल उठाकर नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचेंगे शिवभक्त Amritsar : ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਧਾਮੀ ਦੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਹਾਈ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪਹੁੰਚਣ ’ਤੇ ਜੌਹਲ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਮੁਲਾਕਾਤ ਦਾ ਏਜੰਡਾ ਸਪਸ਼ਟ ਕਰਣ ਦੀ ਮੰਗ Sangrur : ਸ਼ਹੀਦ ਸਿੰਘਣੀਆਂ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ ਨੂੰ ‘ਕੌਰਨਾਮਾ-3’ ਨਾਲ ਕਿਲਾ ਹਕੀਮਾ ’ਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਤ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त समाज निर्माण में किशोरियों की भूमिका पर जागो फाउंडेशन की कार्यशाला आयोजित

SHARE:

  • गिरिडीह के 10 गांवों की 50 किशोरियों ने लिया भाग, स्वास्थ्य व जागरूकता पर दिया जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में जागो फाउंडेशन एवं रिबिल्ड इंडिया, मुंबई के आर्थिक सहयोग से कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त समाज निर्माण में किशोरियों की भूमिका विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में गिरिडीह प्रखंड के जीतपुर, अलगुंदा एवं सेनादोनी पंचायत के लगभग 10 गांव की 50 किशोरियों ने भाग लिया. जागो फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि संस्था किशोरियों के शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है. उनके प्रयासों से बाल विवाह में कमी आई है और बाल मजदूरी पर रोक लगी है. जागरूकता बढ़ने से ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ भी लेने लगे हैं. उन्होंने बताया कि अब संस्था कुपोषण और एनीमिया मुक्त समाज बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू कर रही है, जिसमें किशोरी समूह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बंगाली समाज में जमाई षष्ठी का उत्सव : संस्कृति और स्नेह का अनूठा पर्व

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

किशोर स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूकता अभियान की तैयारी

कार्यशाला में कुपोषण व एनीमिया से बचाव के लिए सहजन और पपीता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. सरोजित कुमार ने बताया कि पपीता विटामिन सी और ए से भरपूर होता है, जो त्वचा की देखभाल के साथ पाचन शक्ति भी बढ़ाता है. पपीता हृदय गति नियंत्रित करता है और मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को राहत देता है. वहीं, सहजन के साग में प्रोटीन, विटामिन-ए, कैल्शियम तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है. सहजन ब्लड शुगर नियंत्रित करने के साथ-साथ रतौंधी जैसी बीमारियों को भी दूर भगाता है. सहजन के फूल और फल में भी कैल्शियम, फास्फोरस और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं. बीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि किशोरियों को सहजन व पपीता के संरक्षण और उपयोग के साथ-साथ इस जानकारी को अपने गांव के लोगों तक पहुंचाने की भूमिका निभानी होगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेवानिवृत्त कर्मियों को समारोहपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई

कुपोषण व एनीमिया से लड़ने में पौष्टिक खाद्य पदार्थों का योगदान

कार्यशाला में किरण वर्मा ने बताया कि सहजन के साग से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द में राहत मिलती है और यह दूध पिलाने वाली माताओं के दूध की मात्रा बढ़ाने में भी मददगार है. सहजन का पौधा आसानी से उपलब्ध है और इसे लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती. एक बार लगाने के बाद यह पौधा लगातार साग, फूल और फल देता रहता है. किशोरियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सामूहिक रूप से सहजन एवं पपीता के पौधे लगाए जाएंगे. इस अभियान के तहत 5 पंचायतों के 30 गांवों में 600 किशोरियां मिलकर 900-900 सहजन एवं पपीता के पौधे लगाएंगी और उनकी सुरक्षा करेंगी. अभियान की शुरुआत में वन क्षेत्र पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं समाज के प्रमुख लोग भी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : समर्पण एक नेक पहल का 5वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण के लिए युवा और किशोरों की भागीदारी

कार्यशाला में किशोरियों के स्वास्थ्य जांच हेतु नि:शुल्क कैंप आयोजित करने और कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त झारखंड बनाने की भी योजना बनाई गई. इस अवसर पर गेंदों प्रसाद वर्मा, डोली कुमारी, सुक्रमणि मरांडी एवं मनोज कुमार ने अपने विचार रखे. कार्यशाला के सफल आयोजन में आशा कुमारी, अंजनी कुमारी, सुमित्रा कुमारी, तंजिम आर, नेहा कुमारी और खुशबू कुमारी सहित कई अन्य किशोरियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. इस तरह की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और किशोरियां अपने परिवार और समुदाय के स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर