Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Top 10 Breaking News : एक क्लिक में पढ़े देश-दुनिया की टॉप 10 खबरें

SHARE:

फ़तेह लाइव,डेस्क  

1. शादी के 12 दिन बाद हत्या, शिलांग में हनीमून पर पति की हत्या, 17 दिन बाद घर वालों को खुद फोन पर सुनाई कहानी  

9 जून की सुबह 3 से 4 बजे के बीच सोनम गाजीपुर में एक ढाबे पर पहुंची. वहां से उसने ढाबा संचालक का फोन लेकर अपने भाई को वीडियो कॉल की और बताया कि वह गाजीपुर में है. भाई ने तुरंत इंदौर पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया. प्रारंभिक जांच में सोनम के साथ कोई चोट या मारपीट का निशान नहीं मिला. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनम का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी के चलते पति की हत्या की.

2. गठरी में बंधा मिला कटा हुआ सिर…, डॉग स्क्वाड ने ढूंढा पुआल से ढंका मृतक का धड़

बिहार के कटिहार में उस समय सनसनी मच गई जब कदवा थानाक्षेत्र में एक खेत में कपड़े से बंधा एक कटा हुआ सिर बरामद हुआ. वहीं इससे मात्र 20 मीटर की दूरी पर पुआल से ढंका हुआ धड़ भी मिला.

3.होटल में चेक-इन, आपसी झगड़ा और गर्लफ्रेंड की हत्या… अफेयर के शक में बॉयफ्रेंड ने घोंट दिया गला

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित अराकशन रोड पर एक होटल में ठहरे एक कपल के बीच हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. 8 जून 2025 को सुबह करीब 9:47 बजे नबी करीम थाने को PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में एक युवती मृत पाई गई है, जबकि उसका पुरुष साथी लापता है.

4.उत्तराखंड: पोकलैंड से कुचलकर हत्या… NH-534 पर युवक को मौत के घाट उतार फरार हुआ ऑपरेटर

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कोटद्वार के गुमखाल-सतपुली मार्ग पर एक पोकलैंड ऑपरेटर ने मशीन से एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान डांडामंडी निवासी 31 वर्षीय सुमन देवरानी के रूप में हुई है. यह घटना देर रात उस वक्त हुई जब सुमन अपने दोस्त के साथ सतपुली की ओर जा रहा था.

5. जयपुर: गुर्जर आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक से हटे, सरकार से मिले आश्वासन पर बनी सहमति

राजस्थान के भरतपुर जिले में रविवार को आरक्षण समेत अन्य मांगों को लेकर हुए गुर्जर महापंचायत के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने मथुरा-स्वाईमाधोपुर पैसेंजर ट्रेन को रोककर मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया. यह महापंचायत पीलूपुरा के करवारी शहीद स्मारक पर ‘गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति’ द्वारा आयोजित की गई थी. समिति के अध्यक्ष विजय बैसला ने सरकार द्वारा दिए गए जवाब का ड्राफ्ट महापंचायत में पढ़कर सुनाया.

6. फर्जी पहचान पत्र के जरिए बना रहा था भारतीय नागरिक, कोलकाता में आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता के इको पार्क क्षेत्र से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध प्रवासियों के लिए फर्जी पहचान पत्र बनाने के काम में संलिप्त था. यह गिरफ्तारी रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के घुनी पंचायत क्षेत्र से की गई. आरोपी को रहड़ा पुलिस स्टेशन की टीम ने पकड़ा, जो इस गुप्त गतिविधि की जांच कर रही थी.

यह भी पढ़े : Jamshedpur Sikh : सोनारी गुरुद्वारा को लेकर सीजीपीसी प्रधान से उम्मीदें, ट्रस्टियों के साथ जल्द करें बैठक, आया लेटर

7.बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की. इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की. इसके साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी. दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके आवास पर मुलाकात की. जहां राज्य के विकास, नक्सल ऑपरेशन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई.

8.रोज 2.5 घंटे का ओवरटाइम, छुट्टी वाले दिन भी काम… जज ने खुद बताई ऑर्डर अपलोड में देरी की वजह

बॉम्बे हाई कोर्ट के जज माधव जमदार ने छह महीने की देरी से एक ऑर्डर की कॉपी उपलब्ध कराए जाने की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि ज्यूडिशियल कामकाज बहुत ज्यादा होने के चलते यह देरी हुई. यह मामला पुणे स्थित एक संपत्ति से जुड़ा हुआ था. इस ऑर्डर को 19 दिसंबर 2024 को ओपन कोर्ट में सुनाया गया था, लेकिन इसकी कॉपी 30 मई 2025 को उपलब्ध कराई गई.

9.मुंबई से लखनऊ जा रही लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत

मुंबई से लखनऊ जा रही लोकल ट्रेन में हादसा हुआ है. ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई है. सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ.

10. मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरे 5 यात्रियों की मौत, भीड़ की वजह से ट्रैक पर गिरे

मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है. चलती ट्रेन से आठ यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए, जिनमें से पांच यात्रियों की मौत हो गई है. सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है.

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर