Jamshedpur : सवर्ण महासंघ फाउंडेशन में सांवर लाल शर्मा पुनः वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

SHARE:

  • जमशेदपुर में हुई बैठक में पुनर्नियुक्ति पर पदाधिकारियों ने किया सम्मान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के साकची स्थित होटल सांई रिजेंसी में 7 जून 2025 को सवर्ण महासंघ फाउंडेशन आफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी ने जमशेदपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता सांवर लाल शर्मा को तीन साल के नए कार्यकाल के लिए पुनः वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा मंच से की. सांवर लाल शर्मा इससे पूर्व भी इसी पद पर सेवा दे चुके हैं और उनकी पुनर्नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जद(यू) उलीडीह थाना समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सवर्ण महासंघ के नये कार्यकाल की तैयारियां

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, प्रदेश महिला अध्यक्ष अनिशा सिन्हा, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार उपाध्याय, रविशंकर तिवारी, मुन्ना चोबे, डॉ. रानी ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. सभी ने सांवर लाल शर्मा को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. यह नियुक्ति संगठन के लिए मजबूती का प्रतीक मानी जा रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें