Giridih : अमित स्वर्णकार बने गिरिडीह के पहले राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट जज, झारखंड के पांच अन्य सदस्य भी बने राष्ट्रीय जज

SHARE:

  • नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण में झारखंड के छह सदस्यों ने सफलता हासिल की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के अमित स्वर्णकार राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट के पहले जज बनने का गौरव प्राप्त किया है. 1 से 6 जून तक पंजाब के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान, पटियाला में योगासन भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट जजेज ट्रेनिंग प्रोग्राम में झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ के छह सदस्य शामिल थे. अमित स्वर्णकार के साथ लातेहार के प्रशांत सिंह, धनबाद के अभिजीत पात्रा, जमशेदपुर के कुमकुम सिंह, अजय कुमार वर्मा और रवि शंकर नेवर ने इस प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक पूरा कर राष्ट्रीय स्तर के योगासन स्पोर्ट जज बनने में सफलता हासिल की. झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ के पूर्व महासचिव विपिन कुमार पाण्डे ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में योगासन स्पोर्ट के नवीनतम नियमों और रेगुलेशनों की जानकारी दी गई. अब झारखंड में भी जजेज ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर स्थानीय जजों को अपडेट किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Potka : बड़ासिगदी बिरसा मंच ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस धूमधाम से मनाई गई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड योगासन संघ के राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते कदम

इस प्रशिक्षण में भारत के विभिन्न राज्यों से 180 प्रतिभागी शामिल हुए थे. झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ ने अपनी ओर से छह सदस्यों का चयन कर उन्हें नेताजी सुभाष राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान भेजा था. संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, महासचिव चंदू कुमार, तकनीकी प्रभारी मलय कुमार डे समेत कई पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय जज बनने वाले सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. गिरिडीह जिला योगासन स्पोर्ट संघ के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने अमित स्वर्णकार के राष्ट्रीय जज बनने को गर्व का विषय बताया. उन्होंने कहा कि गिरिडीह योगासन संघ की स्थापना अभी कुछ वर्ष पूर्व हुई है, ऐसे में यह उपलब्धि यहां के खिलाड़ियों के लिए तकनीकी मजबूती और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने की नई उम्मीद लेकर आई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित छबील में सेवा का भव्य आयोजन

योगासन के क्षेत्र में नई क्रांति, योगासन संघ के लिए बड़ी उपलब्धि

अमित स्वर्णकार और अन्य पांच राष्ट्रीय जज बनने के बाद झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ अब नए नियमों के अनुसार जजेज प्रशिक्षण और खेल तकनीकों को बेहतर बनाएगा. संघ के संरक्षक राजेश जलान, नवीनकांत सिंह, जिला सचिव अनीता ओझा समेत अन्य सदस्यों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी. संघ के युवा सदस्य दयानंद जयसवाल, सोनी कुमारी, मुक्त कुमारी और अन्य ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है. अब उम्मीद है कि गिरिडीह सहित पूरे झारखंड के योगासन खिलाड़ी तकनीकी रूप से सशक्त होकर राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें