WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Top 10 BIG NEWS : देश-दुनिया की टॉप 10 खबरें – सिर्फ एक क्लिक में

SHARE:

1. Delhi : दो भाईयों ने कूड़ा बीनने वाले की कैंची से गोदकर ले ली जान,  मोबाइल चोरी का आरोप

दिल्ली में एक 25 साल के कूड़ा बीनने वाले युवक की दो भाइयों ने कथित तौर कैंची से गोदकर हत्या कर दी. आरोप है कि युवक ने उनका एक मोबाइल फोन चुराकर बेच दिया था. घटना तब हुई जब तीनों मिलकर मध्य दिल्ली में गांजा पी रहे थे.अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों में से एक 23 साल के रोशन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका छोटा भाई नितेश फरार है. पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है. 

2. गिरफ्तारी के बाद ना खाना  खा रही ना ही कोई बातचीत, रात भर सिर्फ एक ही बात कहती रही सोनम 

गिरफ्तारी के बाद जब सोनम को शिलांग पुलिस अपने साथ ले जा रही थी, उस दौरान सोनम ने पूरे रास्ते कोई बातचीत नहीं की. पूछे जाने पर सिर्फ इतना ही कहती रही कि मेरे सिर में दर्द हो रहा है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब उसे खाने को कहा गया, तो उसने साफ मना कर दिया. बार-बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं खाया. सोनम ने यह भी कहा कि उसे तेज सिरदर्द है और वह सो नहीं पा रही.

3. पटना में दिनदहाड़े बाइक सवार ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या 

बिहार में पटना के बिक्रम में बाइक सवार 2 अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मझौली सिंघाड़ा मार्ग में दोनों का शव बरामद हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

4. प्रेमिका के अंतिम संस्कार में पहुंचा प्रेमी, जलती चिता में कूदने की कोशिश, लोगों ने पकड़कर पीटा

महाराष्ट्र के नागपुर में नशे में धुत एक युवक ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका की चिता में कूदने की कोशिश की. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक युवक की प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी. जब उसका अंतिम संस्कार हो रहा था, तभी युवक भी पहुंच गया और जलती चिता में कूदने लगा. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.

5. गुजरात हाईकोर्ट को धमकी भरी ई-मेल

गुजरात हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. एक ईमेल मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया. हाईकोर्ट की कार्यवाही को भी स्थगित करना पड़ा. जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच पड़ताल शुरू की गई.

 6.हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार से 3 बांग्लादेशी कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

झारखंड राज्य के हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार स्थित ओपन जेल के होल्डिंग कैम्प से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार हो गए. तीनों कैदी विदेशी नागरिक हैं, जिन्हें अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में डिटेन किया गया था. इस घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. साथ ही घटना से प्रशासन भी सकते में है.

7. UP: आयुष्मान योजना में 10 करोड़ का घोटाला, अस्पतालों ने फर्जी लाभार्थियों को भुगतान कर किया घपला

लखनऊ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है. इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब स्टेट एजेंसी साचीज की जांच में गड़बड़ी पाई गई. मामले में नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने हजरतगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक, 39 अस्पतालों में 6239 फर्जी लाभार्थियों के नाम पर भुगतान करके पैसे हड़प लिए गए.

8. गुरप्रीत हरिनौ मर्डर केस में कैसे आया सांसद अमृतपाल का नाम?
NSA के तहत असम की जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. 2024 को फरीदकोट में मारे गए समाजसेवी गुरप्रीत सिंह हरिनौ हत्या मामले में पुलिस ने डेटिंग एप टिंडर से ‘अमृत संधू’ नाम के एक टिंडर अकाउंट की जानकारी मांगी है. पुलिस को शक है कि ये अकाउंट अमृतपाल से जुड़ा हुआ है.
9.छत्तीसगढ़: पत्नी की तवे से मारकर हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वैवाहिक रिश्तों में तनाव ने दो परिवारों को बर्बाद कर दिया. एक घटना में पति ने पत्नी की हत्या कर दी तो दूसरी में युवक ने आत्महत्या कर ली. पहली घटना बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई की है. यहां रविवार सुबह गौरीशंकर साहू (27) और उनकी पत्नी रत्ना साहू (25) के बीच बच्ची की छठी मनाने को लेकर विवाद हुआ.

10.सोनम खोलेगी राजा के कत्ल का राज… ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची मेघालय पुलिस

गाजीपुर से गिरफ्तार सोनम रघुवंशी को लेकर शिलांग पुलिस का दल 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर निकल पड़ा है. कुल 4 सदस्यीय टीम सोनम को लेकर गाजीपुर से पटना के रास्ते शिलांग ले जा रही है. सोनम को लेकर जिस गाड़ी (BR 01PR6242) से रवाना किया गया, वह खबर लिखे जाने तक पटना पहुंच चुकी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर