WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, अवैध दुकानों पर सख्त कार्रवाई

SHARE:

  • बीएसएल ने सेक्टर नाइन में सड़क पर अतिक्रमण हटाकर किया आवागमन सुगम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर नाइन स्थित बी रोड क्षेत्र में 9 जून को बोकारो इस्पात लिमिटेड (बीएसएल) प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस अभियान के तहत सड़क पर अवैध कब्जा कर रहे दुकानों को हटाया गया और संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई. बीएसएल के अधिकारी कर्नल शेखावत ने बताया कि प्लांट की जमीन पर लगातार अतिक्रमण हो रहा था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और आवागमन बाधित हो रहा था. साथ ही, कई दुकानदार ज्वलनशील पदार्थ भी सड़क किनारे जमा कर रखे थे, जिससे आग लगने का खतरा था. उन्होंने कहा कि बीएसएल भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे कड़े अभियान चलते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : HealthAlert : खाली पेट न खाएं ये 6 फल ! सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बोकारो में साफ-सफाई अभियान से बढ़ा नागरिकों का विश्वास

अभियान के दौरान माइक से घोषणा कर अतिक्रमणकारियों को पहले ही सूचित किया गया था. इसके अलावा सड़क पर गंदगी फैलाने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी गई. फुटपाथ दुकानदार संघ के प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान में सहयोग की अपील की और सभी दुकानदारों से नियमों का पालन करने का आग्रह किया, ताकि सुरक्षा और स्वच्छता बनी रहे. कर्नल शेखावत ने आम जनता से अनुरोध किया कि वे सड़क किनारे कम से कम 20 फीट की दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार का खतरनाक सामान सार्वजनिक जगहों पर न रखें. इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि शहर की सुंदरता भी बनी रहेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर