Giridih : नवजीवन नर्सिंग होम और रोटरी क्लब के संयुक्त रक्तदान शिविर में 46 यूनिट रक्त संग्रहित

SHARE:

  • स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंदों को मिलेगा जीवनदान, शिविर में चिकित्सक और समाजसेवी सक्रिय भूमिका में

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम और रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल के संयुक्त तत्वावधान में नवजीवन नर्सिंग होम परिसर में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस शिविर में कुल 46 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें डॉ नीरज सिन्हा, डॉ हेमंत कारपेंटर, सतविंद्र सिंह सलूजा, अभिषेक बगेड़िया, स्वाति बगेड़िया, अनित खंडेलवाल सहित कई चिकित्सक और समाजसेवी शामिल थे. नवजीवन के कई कर्मियों ने भी रक्तदान किया. इस अवसर पर समरथ ने पहली बार रक्तदान किया. नवजीवन की निदेशक स्वाति बगेड़िया ने फाउंडर स्व डॉ दीपक बगेड़िया की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि यह शिविर हर वर्ष आयोजित होता है, जो जरूरतमंदों को नया जीवन प्रदान करता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में 15 स्कूलों के शिक्षक और छात्र हुए संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण में शामिल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर रेड क्रॉस के चेयरमेन एवं ब्लड बैंक के सचिव अरविंद कुमार ने नवजीवन और रोटरी क्लब की टीम को इस महत्वपूर्ण सेवा के लिए बधाई दी. उन्होंने बताया कि गिरिडीह का एकमात्र रक्त केंद्र रक्त की कमी से जूझ रहा है, जिससे थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों सहित अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है. इस शिविर से संग्रहित रक्त से कई जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकेगी. शिविर के सफल आयोजन में जोरावर सलूजा, उज्ज्वल सिद्धार्थ, डॉ शोहेल अख्तर, रेड क्रॉस के उप चेयरमैन चरणजीत सिंह सलूजा, सह सचिव डॉ निकिता गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मदन लाल विश्वकर्मा और नवजीवन के राजेश कुमार सहित कई अन्य लोगों ने अहम योगदान दिया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें