Jamshedpur : माझी परगना महाल और संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति ने पुनः जोरदार प्रदर्शन किया

SHARE:

  • आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों को नगरपालिका दर्जा निरस्त करने और सरना धर्म व पेसा कानून लागू करने की मांग की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के माझी परगना महाल एवं संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को साकची आम बगान से उपायुक्त कार्यालय तक पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन करता हुआ पहुंचा. आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज़ बुलंद की और एक दिवसीय धरना भी दिया. उनका मुख्य उद्देश्य पंचायतों को नगरपालिका का दर्जा निरस्त कर पुनः ग्राम पंचायत घोषित कराना था, साथ ही सरना धर्म कोर्ड और पेसा कानून को तुरंत लागू करने की भी मांग की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में 15 स्कूलों के शिक्षक और छात्र हुए संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण में शामिल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आदिवासी समुदाय की जमीन संरक्षण और पंचायत अधिकारों की लड़ाई

मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 जेड ‘सी’ के तहत नगर निगम और नगरपालिका असंवैधानिक हैं. आदिवासी परिवारों के पास औसतन 10 बीघा से अधिक जमीन होने के कारण नगर निगम बनने पर उन्हें भारी कर देना पड़ता है, जो उनके लिए अत्यंत नुकसानदायक है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें