WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक

SHARE:

  • उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में व्यापक स्तर पर योग दिवस मनाने की तैयारियां

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह समाहरणालय कक्ष में 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि योग दिवस का आयोजन मुख्य रूप से झंडा मैदान में प्रातः 6:00 बजे से वृहत स्तर पर किया जाएगा. संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. आयोजन में जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, जिला कार्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : उप विकास आयुक्त ने गुड़ाबांदा प्रखंड का निरीक्षण कर विकास योजनाओं की समीक्षा की

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में जिला आयुष अधिकारी को योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था, अभ्यास सत्र और योगाभ्यास की रूपरेखा सुनिश्चित करने का विशेष निर्देश दिया गया. इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार, पेयजल एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करनी होगी. नगर निगम को स्वच्छता, फॉगिंग और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए ताकि योगाभ्यास के लिए स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध हो सके. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को योग दिवस से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी हो सके.

इसे भी पढ़ें : Potka : जहरीले सांप के काटने से 13 वर्षीय लड़की की मौत, लड़की का फूफा गंभीर रूप से घायल

उपायुक्त ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों एवं क्षेत्रों में भी योग दिवस का आयोजन करें और वहां की जनता को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान है, जो शारीरिक स्वस्थता के साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है. इसे केवल एक दिन के आयोजन के रूप में न देखकर, दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का प्रयास होना चाहिए. बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपार समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, निदेशक डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर