WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : HMT हंट द्वारा संचालित एजुकेशन कार्यक्रम का समारोहपूर्वक समापन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित

SHARE:

  • दो दिन चले एजुकेशन मेले में हजारों बच्चों ने लिया भाग, बड़ी संख्या में हुई यूनिवर्सिटी में प्रवेश आवेदन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के समीर राज चौधरी के आवासीय कार्यालय में HMT हंट द्वारा संचालित एजुकेशन कार्यक्रम का समापन समारोहपूर्वक किया गया. आयोजक सुमन गुप्ता ने बताया कि इस दो दिवसीय एजुकेशन मेले में करीब 3 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया, जिनमें से सौ से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन किया. उन्होंने सभी अतिथियों, सहयोगी स्टाफ और विद्यार्थियों का धन्यवाद दिया. सुमन ने आगे बताया कि भविष्य में इस आयोजन को और बड़ा बनाकर 50 से अधिक कॉलेजों को शामिल किया जाएगा. इस अवसर पर समीर राज चौधरी ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य के निर्माण में सहायक होते हैं और बेहतर राज्य निर्माण में भी मददगार साबित होते हैं.

इसे भी पढ़ें : Daily Horoscope : 11 जून 2025 राशिफल , जाने कैसा होगा आपका आज का दिन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम, बच्चों को मिल रहा बेहतर मार्गदर्शन

समीर राज चौधरी ने बताया कि इस मेले में 20 से अधिक विभिन्न राज्यों की यूनिवर्सिटी और कॉलेज भागीदार रहे, जो मुख्यमंत्री क्रेडिट कार्ड योजना और ई-कल्याण से पंजीकृत हैं. इन कॉलेजों में छात्रों के लिए अनेक पढ़ाई के विकल्प उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि सैकड़ों बच्चों ने इस आयोजन में अपने करियर विकल्प सुनिश्चित किए हैं. इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजक सुमन गुप्ता, HMT हंट, सुपर ग्रेड एजुकेशन और पूरी टीम को बधाई दी. मौके पर सरकार के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर