Breaking News
Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन

Jamshedpur : टाटा मोटर्स के जनरल ऑफिस में मनाया गया यूनियन महामंत्री आरके सिंह का जन्मदिन

SHARE:

  • कंपनी अधिकारियों और यूनियन पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ केक कटिंग, सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ आयोजन
  • आरके सिंह ने जताया आभार, कहा- यह सम्मान जीवनभर रहेगा यादगार

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स के जनरल ऑफिस में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कंपनी के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर, सीएसआर एवं स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय, एडमिनिस्ट्रेशन हेड बीएन सिंह, डीजीएम केशव मणि, ईआर डीजीएम वर्सिल सहाय, अंचल सिंहा सहित यूनियन के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे. कार्यक्रम में आरके सिंह ने केक काटा और सबों से मिले स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए आभार जताया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी की कचरा समस्या पर विधायक संजीव सरदार के हस्तक्षेप से नगर परिषद हरकत में

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कंपनी-यूनियन के सौहार्द का प्रतीक बना यह आयोजन

प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी ने आरके सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे मजदूरों और प्रबंधन के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं. एचआर हेड प्रणव कुमार ने कहा कि आरके सिंह किसी भी समस्या का समाधान तनावमुक्त और सकारात्मक दृष्टिकोण से करते हैं, जिससे सभी को प्रेरणा मिलती है. आरके सिंह ने प्रबंधन का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सम्मान और स्नेह से वे भावुक हैं और आगे भी पूरे समर्पण के साथ काम करते रहेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर