Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Top10 News : देश – दुनिया की टॉप 10 खबरे…पढ़े एक क्लिक में

SHARE:

1. CM योगी का बड़ा फैसला: आउटसोर्स भर्ती में SC/ST/OBC को मिलेगा आरक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के गठन को मंजूरी दी है। इसमें SC, ST, OBC, EWS, महिलाओं, दिव्यांगजनों और पूर्व सैनिकों को आरक्षण मिलेगा। निराश्रित और तलाकशुदा महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।


2. ‘मराठी नहीं सीखूंगा’— इन्वेस्टर सुशील केडिया ने दिए विवादित बयान, महाराष्ट्र में मचा बवाल

भाषा विवाद में अब इन्वेस्टर सुशील केडिया भी कूद पड़े हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा, “मैं मराठी नहीं सीखूंगा, क्या करना है बोल!” उनके इस बयान ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है।


3. ट्रंप-पुतिन फोन कॉल में नहीं बनी बात, ट्रंप बोले- रूस युद्ध रोकने को तैयार नहीं

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत हुई, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। ट्रंप बोले, “मुझे नहीं लगता कि वो युद्ध रोकना चाहते हैं।”

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

4. Tata Tiago EV यूज़र का 22,000 KM अनुभव: EV लेने से पहले जान लें यह बातें

एक EV यूज़र ने Tata Tiago EV के साथ अपने 2 साल और 22,000 किमी के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने रनिंग कॉस्ट, मेंटेनेंस और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई अहम बातें बताईं।


5. दिल्ली में मुठभेड़: नंदू गैंग के दो शूटर्स घायल, मंजीत महाल हत्याकांड में शामिल

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। नंदू गैंग के दो शूटरों को गोली लगी और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये मंजीत महाल के भांजे की हत्या में शामिल थे।


6. पुरानी गाड़ियों पर दिल्ली सरकार का यू-टर्न: जब्ती अभियान पर ब्रेक

10 से 15 साल पुराने वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई पर दिल्ली सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है। सरकार ने कहा कि यह अभियान 1 नवंबर से लागू किया जाएगा ताकि पड़ोसी राज्यों में भी समान रूप से प्रभावी हो।


7. बिहार: नालंदा में 9 महीने की बच्ची के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद वारदात

बिहारशरीफ में एक बदमाश ने 9 महीने की बच्ची के गले से चेन छीन ली। घटना मंदिर के पास की है और पूरा वाकया CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।


8. बिहार में वोटर कार्ड वेरीफिकेशन में आधार, वोटर ID, मनरेगा कार्ड अस्वीकार

बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अब आधार कार्ड, वोटर ID, DL और मनरेगा कार्ड को पहचान के लिए मान्य नहीं माना जा रहा है। BLO अब केवल 11 खास डॉक्यूमेंट ही स्वीकार कर रहे हैं।


9. पलामू: शराब के नशे में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या

झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने झगड़े के बाद गुस्से में यह वारदात की।


10. बिहार के चुनावी सीजन में SC/ST, महिलाओं को मिलेगा दस्तावेजों में प्राथमिकता!

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वोटर लिस्ट अपडेट और समाज के कमजोर वर्गों को प्राथमिकता देने का अभियान चल रहा है। विशेष रूप से महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को फोकस में रखा जा रहा है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर