Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर्पूरीग्राम स्टेशन उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास

SHARE:

  • दीघा ब्रिज हॉल्ट का निरीक्षण एवं ₹17.30 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
  • रेल बजट में बिहार को दस गुना वृद्धि, केंद्र की प्रतिबद्धता पर जताया भरोसा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को समस्तीपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन परिसर में कई महत्त्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले दीघा ब्रिज हॉल्ट का निरीक्षण किया और यात्री सुविधा, संरक्षा, स्वच्छता, रोशनी, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित रेल अनुभव देना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके बाद रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन के ₹3.30 करोड़ की लागत से होने वाले उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया. इस परियोजना के अंतर्गत स्टेशन भवन का आधुनिकीकरण, प्रतीक्षालय, शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, दिव्यांगजन रैम्प तथा अन्य यात्री सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : पत्रकारों को मोंगिया स्टील लिमिटेड ने किया सम्मानित, बरसाती भेंट कर बढ़ाया हौसला

Gambhir Car Associate Motion Ads

स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल डिस्प्ले, दिव्यांगजन सुविधाएं होंगी शामिल

रेल मंत्री ने कर्पूरीग्राम स्टेशन पर यात्री सुविधा से संबंधित कई नव-निर्मित सुविधाओं का उद्घाटन भी किया. इसके अतिरिक्त उन्होंने कर्पूरीग्राम और खुदीराम बोस पूसा स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 59 ‘C’ पर ₹14.0 करोड़ की लागत से बनने वाले अंडरग्राउंड रेलवे सब-वे का भूमिपूजन किया. उन्होंने कहा कि इस अंडरपास के निर्माण से स्थानीय लोगों को जाम और ट्रेनों की आवाजाही में होने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्रीय यातायात को संरक्षा के साथ गति मिलेगी. उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में 33,000 किलोमीटर नई रेल लाइनें बिछाई हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में तेजी, उपायुक्त की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक

₹14 करोड़ की लागत से बनने वाला रेलवे अंडरपास यातायात को देगा नई रफ्तार

रेल मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के रेल बजट को ₹1,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹10,000 करोड़ किया गया है. इससे राज्य की रेलवे संरचना को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा योगदान मिल रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित भारत की परिकल्पना में भागीदार बनाने हेतु केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इन घोषणाओं का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर