फ़तेह लाइव,डेस्क
कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव द्वारा 5 जुलाई को एमबीए और एमसीए में नामांकन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें 7 जुलाई से ऑनलाइन फॉर्म भराया जा रहा था जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के लिए एमबीए में नामांकन किया जाता है। जब नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म फील किया जा रहा था तो उस समय जनरल एसटी एससी व ओबीसी के लिए ही उक्त कॉलम दिया गया था।

ईडब्ल्यूएस सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों के लिए कॉलम को नहीं दिया गया जिसको लेकर जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के छात्र सह अधिवक्ता अमर तिवारी ने उच्च शिक्षा विभाग झारखंड सरकार को इसकी शिकायत की है और उनसे तत्काल नामांकन पर रोक लगाने की मांग की है साथ ही ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों को नामांकन लेने के लिए उक्त नामांकन के प्रक्रिया में नियमानुसार 10 प्रतिशत सीट को आरक्षित करने की मांग की।
















