WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ सिंदरी और आसनबनी में जोरदार बंद, सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन

SHARE:

  • एलआईसी सिंदरी शाखा पूरी तरह बंद, कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर दिया धरना
  • एलआईसी कर्मचारियों ने सरकार को चेताया, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर सिंदरी में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की शाखा पूरी तरह बंद रही। शाखा का ताला तक नहीं खोला गया और कर्मचारी सुबह से ही मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति के तहत चार संहिता लागू करने का प्रयास कर रही है और बीमा उद्योग में सौ प्रतिशत एफडीआई लाकर आम आदमी के जमाधन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश कर रही है। बीमा कर्मचारी संघ के सचिव अर्जुन कुमार तिवारी और सीटू नेता विकास कुमार ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि मजदूर विरोधी कानून वापस नहीं हुए तो देश के मजदूर और किसान व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : रेलवे अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गिरी फॉल्स सीलिंग, कुत्ता भी गिरा, नर्स घायल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आसनबनी में किसानों ने किया सड़क जाम, भूमि अधिग्रहण का विरोध

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के बंद को समर्थन देते हुए आसनबनी, कालीपुर और सरसाकुड़ी के किसानों ने सरसाकुड़ी में दो घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और किसी भी कीमत पर अपनी जमीन देने से इनकार कर दिया। किसानों का नेतृत्व अमृत महतो और सुनील माझी समेत सैकड़ों ग्रामीण कर रहे थे। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक वे जमीन अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Gujrat : वडोदरा में महिसागर नदी पर पुल टूटा, 9 की मौत, 8 लोग बचाए गए

संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सिंदरी में सड़क जाम और बैंक-डाकघर बंद

सिंदरी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भी सिंदरी में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में व्यापक प्रदर्शन किया गया। भारी बारिश के बावजूद जेएमएम, सीपीएम, कांग्रेस, राजद और सीटू से संबद्ध यूनियनों के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और नारेबाजी करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डाकघर, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और एलआईसी की शाखाओं को पूरी तरह बंद कराया। रोहड़ाबांध और गौशाला मोड़ पर दो घंटे तक सड़क जाम किया गया। संघर्ष मोर्चा के संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने आम जनता और कर्मचारियों का आभार जताया कि उन्होंने बंद और सड़क जाम को सफल बनाया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “NARCOS” के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 20 किलो गांजा बरामद, ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार

बंद में सभी दलों का सहयोग, सैकड़ों कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

सड़क जाम और बंद को सफल बनाने में सिंदरी संघर्ष मोर्चा के संयोजक विकास कुमार ठाकुर, जेएमएम के नगर अध्यक्ष परशुराम सिंह, महानगर सचिव रामू मंडल, सीपीएम के सचिव गौतम प्रसाद, कांग्रेस के रास बिहारी यादव, राजद के सुरेश राउत समेत कई नेताओं ने नेतृत्व किया। इनके अलावा अशोक कुमार महतो, अख्तर अली, सुबोध पांडेय, आनंद मंडल, मो. शमीम, प्रमोद सिंहा, नाजू सिंह और शुभंकर मंडल जैसे कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। बंद और प्रदर्शन से पूरे इलाके में जनआंदोलन जैसा माहौल बन गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर