WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन की जमशेदपुर शाखा का गठन, अरुण अडेसरा बने अध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक सेवा और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुजरात आधारित वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन ने अपनी नई शाखा का शुभारंभ जमशेदपुर में किया. यह आयोजन बिस्टुपुर स्थित गुजराती सनातन समाज में पूज्य पद गोस्वामी 108 श्री व्रजराजकुमारजी महोदयश्री की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. उनके दिव्य आशीर्वाद से इस नई शाखा की शुरुआत हुई.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जहां वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन की जमशेदपुर समिति की औपचारिक घोषणा भी की गई. समिति में संजय शाह और बिपिन अडे़सरा को ट्रस्टी नियुक्त किया गया है, जबकि भावना शाह प्रभारी के रूप में मार्गदर्शन करेंगी. अरुण अडे़सरा अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे, और जतिन राणपरा, मिलन अडे़सरा तथा राजेंद्र ढोलकिया को महासचिव बनाया गया है. कमल माकाटी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उपाध्यक्षों की टीम में दीपक टौंक, जयेश अमीन, अतुल अडे़सरा, आशीष राणपरा, हितेश राजा, प्रबीर पटेल, हितेश शाह और विवेक पारिख शामिल हैं. कोषाध्यक्ष के रूप में नीतेश शाह तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश वगाडिया कार्यभार संभालेंगे.

महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी गीता वगाडिया को अध्यक्ष के रूप में दी गई है. दिपाली शाह और धारा शाह महासचिव की भूमिका निभाएंगी, जबकि अल्पा शाह संयुक्त सचिव होंगी. महिला उपाध्यक्षों में निमिला पटेल, सोनाली राणपरा, कनक अडे़सरा, विनीता शाह, निली अडे़सरा और अल्पा पारिख शामिल हैं. दिप्ती राजा को कोषाध्यक्ष और नम्रता पटाडिया को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. शिक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी छाया पारिख को सौंपी गई है.

कार्यक्रम में रीमा अडे़सरा, जो वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन की प्रमुख कार्यकर्ताओं में से एक हैं, ने बताया कि वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन आज विश्वभर में 46 से अधिक शाखाओं के माध्यम से वैष्णव परंपरा को जीवित रखते हुए युवाओं को सेवा और संस्कृति की ओर अग्रसर कर रहा है. संगठन धार्मिक जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, शैक्षणिक सहायता, वृक्षारोपण, अनाथ बच्चों की मदद और गौसेवा जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है.”

उन्होंने कहा कि पूज्य पद गोस्वामी 108 श्री व्रजराजकुमारजी महोदयश्री के मार्गदर्शन में VYO एक समर्पित और संस्कारित युवा वर्ग तैयार कर रहा है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

जमशेदपुर में स्थापित यह नई शाखा स्थानीय युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करेगी जहां वे अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ते हुए सेवा और आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में कार्य कर सकें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर