WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand Police Action : बोकारो के जंगल में मिला हथियारों का जखीरा, नक्सली दस्ते के नजदीक पहुंची पुलिस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

बोकारो जिले के गोमिया इलाके के घने जंगलों में चल रहे Naxal Operation में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बिरहोरडेरा और काशीटांड के जंगलों में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

पुलिस को मौके से एक SLR राइफल, इंसास राइफल की मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस, दो बंडल कोडेक्स वायर और एक डेटोनेटर मिला. पुलिस ने डेटोनेटर को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया.
बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि इस इलाके में वीरसेन और सहदेव सोरेन के नेतृत्व में 12 से 15 नक्सलियों का ग्रुप सक्रिय है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस को उनके मूवमेंट के पक्के सबूत मिले हैं और दावा किया गया है कि वे जल्द ही Naxal Operation के तहत दस्ते तक पहुंच जाएंगे.
गौर करने वाली बात ये है कि हाल ही में इसी इलाके में इनामी नक्सली कुंवर मांझी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. उस समय भी पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए थे.

फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है और लगातार घेराबंदी कर रही है ताकि किसी भी नक्सली गतिविधि को रोका जा सके. Weapon Recovery के इस बड़े कदम को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. इससे नक्सलियों पर दबाव और बढ़ेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर