WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand Politics : आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी, दिल्ली के विधायक शिव चरण गोयल ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, बिहार के नेता बतौर सह प्रभारी भी रहे मौजूद

SHARE:

आप नेताओं के आगमन पर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता स्वागत को उमड़े

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एक सप्ताह पूर्व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के वरिष्ठ विधायक शिवचरण गोयल को झारखंड का प्रदेश प्रभारी तथा बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया था. इसके बाद रविवार को नए प्रदेश प्रभारी शिवचरण व सह प्रभारी सुशील सिंह ने झारखंड के अपने पहले दौरे पर राँची के विधानसभा सभागार में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उनको संबोधित किया.

इस अवसर पर कोल्हान के तीनों जिले से कार्यकर्ताओं के विशाल जन समूह ने प्रभारियों का फूल-मालाओं व ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया. सभा-स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल से मनीष कुमार डेनियल, अजीत सिंह, सावित्री मार्डी, अमनदीप सिंह, अभिषेक कुमार, श्रीनिवास राज, रामचंद्र मार्डी, देवव्रत मुर्मू, आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरायकेला जिला की पूर्व जिला अध्यक्षा सावित्री मार्डी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया, जो काफी आकर्षण रहा. युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह के नेतृत्व में ढेरों सिख युवा भी शामिल हुए. शिवचरण गोयल व सुशील सिंह ने अपने संबोधन में नए संगठन के निर्माण पर ज़ोर दिया तथा दावा किया कि आम आदमी पार्टी अगले चुनाव में झारखंड के सभी सीटों पर लड़ेगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर नए और अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चलाने की सलाह दी. प्रभारी ने झारखंड का अगला दौरा बहुत जल्द करने की भी बात कही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर