WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सरकार क्लासिक चतुर्थ आल इंडिया ओपन योगा ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन, 100 प्रतिभागी हुए शामिल, महाराष्ट्र की अस्मि बाजीराव धनावड़े बनी योगा प्रिंसेस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर  में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष सह सरकार योगा अकादमी के निदेशक अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार की ओर से अपने वार्षिक इवेंट के तहत चल रहे कार्यक्रम में द्वितीय दिन सरकार क्लासिक चतुर्थ आल इंडिया ओपन योगा ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन हुआ.

प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित था, जिसके लिए योगा प्रिंसेस (10 से 21 वर्ष) तथा योगा क्वीन (22 से 40 वर्ष) का टाइटल अवार्ड प्रदान किया गया. इसके अलावा योगा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 22 गण्यमान्य को राज्य स्तर व 3 गण्यमान्य को राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड (कुल 25) प्रदान किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

 

समारोह के प्रथम सत्र में कदमा केरला पब्लिक स्कूल के सभागार में उद्घाटन हुआ, जिसमे अतिथि के रूप में शकुंतला मुर्मू (झारखंड, बिहार व बंगाल एलआईसी जोनल ट्रेनिंग सेन्टर की निदेशक) सहित विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी शरत (निदेशक, केपीएस अकादमी) व विजय वर्मा (समाजसेवी) मौजूद थे. पुरस्कार वितरण समारोह बिस्टुपुर नरभेराम स्कूल के कुसुम कमानी सभागार में हुआ, जिसमे राज्य के शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, संजय झा, टाटा स्टील के वाईस प्रेसिडेंट प्रबाल घोष, योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संजय झा, समाजसेवी इंद्रजीत घोष, शरत चंद्रन, डॉ टी मुखर्जी, दिनेश कुमार आदि शामिल हुए.

योगा ब्यूटी कॉन्टेस्ट के दोनों ग्रुप में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 100 प्रतिभागी शामिल हुए. इसमे योगा प्रिंसेस में अस्मि बाजीराव धनावड़े (महाराष्ट्र) विजेता बनी. जबकि प्रथम उप विजेता सिद्धि समीर कुलकर्णी (महाराष्ट्र) व द्वितीय उप विजेता आरोही (प. बंगाल) रहीं.

वहीं योगा क्वीन में आकांक्षा कुमारी सिंह (रांची, झारखंड) विजेता बनी. प्रथम उप विजेता का खिताब पम्मी कुमारी (रांची, झारखंड) व द्वितीय उप विजेता नेहा बाग (प. बंगाल) ने जीता. दोनो ग्रुप के 10-10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.

अन्य राज्यों से भी आये थे निर्णायक

आयोजक ने निर्णायक के रूप झारखंड के रांची सहित अन्य राज्यों से भी लोगों को आमंत्रित किया था, जिन्होंने विजेताओं का चयन किया. इनमे एम राजेशाचारी (टेक्निकल डायरेक्टर), भावना (कर्नाटक), सुसित बनर्जी (रांची), इंद्रजीत चक्रवर्ती (रांची), विश्वजय चौधरी (रांची), रजनी बक्शी (रांची) और शर्बानी मुखर्जी शामिल थे.

तीन गण्यमान्य को मिला स्पेशल अवार्ड

इस मौके पर फिजिकल एजुकेशन ऑफ इंडिया के नेशनल डायरेक्टर मनोज कुमार मिश्रा को ‘नेशनल स्पोर्ट्स आइकॉन-2025’ तथा विक्रम योगा के प्रतिनिधि तरुण साहा व संजय झा को ‘नेशनल योगा लवर्स अवार्ड’ प्रदान किया गया. प्रतियोगिता के अंत मे इन तीनों ने प्रतिभागियों से वाइवा के माध्यम से विजेताओं के नामों की घोषणा की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर