फतेह लाइव, रिपोर्टर.
गिरिडीह के नए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के रूप में संतोष कुमार ने विधिवत रूप से प्रभार ग्रहण कर लिया. इस मौके पर उन्होंने तत्कालीन डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी से पदभार ग्रहण किया. वहीं प्रभार ग्रहण करने के बाद डीटीओ ऑफिस के कर्मियों ने संतोष कुमार का बुके देकर स्वागत किया इस अवसर पर कर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
वहीं पत्रकारों से बातचीत में डीटीओ संतोष कुमार ने कहा कि वे आम लोगों को कार्यालय से सुचारू रूप से काम करवाने में किसी तरह की परेशानी ना हो. इसका हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता तथा कुशलता के साथ अपने कार्यों को करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का शपथ प्रतिशत प्रयास करेंगे.
















