Breaking News
Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीतारामडेरा पुलिस ने स्क्रैप लदे ऑटो को किया जब्त, दो युवक गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में सीतारामडेरा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पांडेय घाट के पास से लोहे का चैनल और रॉड लदे एक टेंपो के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब गश्ती दल ने टेंपो को रोककर उसमें लोडेड सामान के बारे में पूछताछ की, तो चालक और उसके साथी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई शंकर ठाकुर के बयान पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई निवासी वरुण शर्मा और ह्यूमपाइप छायानगर निवासी सावन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टेंपो को भी जब्त कर लिया है।प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लोहा कहां से लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था.इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस को आशंका है कि बरामद लोहा चोरी का माल हो सकता है। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सीतारामडेरा पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और बरामद लोहा कहां से लाया गया, इस दिशा में पता लगाया जा रहा है। साथ ही टेंपो मालिक और संभावित खरीदार के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं, थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर