Breaking News
Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन का विजया मिलन समारोह, गीत-संगीत और व्यंजनों के बीच वीरांगनाओं ने मनाया उत्सव Jamshedpur : कदमा में युवक पर जानलेवा हमले से पुलिस सख्त, सिटी एसपी ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया निर्देश Jamshedpur Police : बर्मामाइंस, टेल्को, साकची और गोलमुरी में रात्रि पैदल गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा Jamshedpur : कदमा और डोबो में देर रात सघन जांच अभियान, सिटी एसपी ललित मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा Jamshedpur : जुबिली पार्क में 250 से अधिक रोटेरियनों ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया ‘END POLIO NOW’ का संदेश Jamshedpur : इंटक अधिवेशन पर टाटा वर्कर्स यूनियन खर्च करेगी करीब 50 लाख! चुनाव से पहले दिल्ली कूच की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डिमना बस्ती में धड़ल्ले से बिक रहे डेली मोबाईल लॉटरी और अवैध शराब के खिलाफ गोलबंद हुई महिलाएं, उलीडीह थाने में सामूहिक शिकायत

SHARE:

अवैध कारोबार के खिलाफ अब स्थानीय महिलाएं अभियान चलाकर स्वयं करेगी अड्डे को ध्वस्त – विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो उलीडीह डिमना बस्ती में खुलेआम धड़ल्ले से बिक रही मोबाईल वाली डेली लॉटरी और अवैध शराब की भट्टी के खिलाफ मोहल्ले की महिलाओं ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में उलीडीह थाने में गोलबंद होकर सामूहिक रूप से मामले की जानकारी स्थानीय थानेदार को देते हुए शिकायत किया। अवैध मोबाइल वाली डेली लाटरी और शराब की भट्टी से परेशान मोहल्ले की महिलाओं ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को बुलाकर बताया कि डेली मोबाईल वाली लॉटरी में अगर लगाम नहीं लगेगा तो सभी के घर द्वार बिक जायेंगे।

महिलाओं का कहना है की स्थिति अब यह हो गई है की सरकारी जन वितरण प्रणाली की दुकान से प्रतिदिन खाने में उपयोग में लाया गया चावल और गेहूं भी अब नशे के लत के कारण लड़के बिक्री कर दे रहे हैं। बस्ती के लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। कई बार इसकी शिकायत टाइगर मोबाइल और पीसीआर गाड़ी को की गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, बल्कि दिन प्रतिदिन अवैध कारोबार और अधिक अपना पैर पसारे जा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

महिलाओं का कहना है कि अगर अवैध कारोबार में विराम नहीं लगा तो लोगों का घर द्वार सब बिक जाएगा। स्थानीय लोगों के साथ उलीडीह थाने पहुंचे भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने कहा कि अगर दो दिन के भीतर अवैध मोबाइल वाली डेली लाटरी और अवैध शराब की भट्टी अगर डिमना बस्ती में बंद नहीं हुई तो स्थानीय सैकड़ों महिलाओं के साथ हाथ में अवैध कारोबार के खिलाफ वाली तख्ती और हरवे हथियार के साथ जन जागरूकता अभियान चलाकर अवैध कारोबार के अड्डे को बस्तीवासियों के द्वारा ध्वस्त किया जाएगा।

विकास सिंह ने कहा पूरा मानगो डेली मोबाइल वाली लॉटरी की होल सेल मंडी बन गया है जिला प्रशासन को इस मामले में गंभीरता से कड़ा कदम उठाना चाहिए। चोरी, छिनतई आत्महत्या ,आपसी झगड़े दिन प्रतिदिन इसी अवैध कारोबार के चलते बढ़ रहे हैं। विकास सिंह को स्थानीय थानेदार ने भरोसा दिलाते हुए कहा की हर हाल में अवैध कारोबार को बंद कराया जाएगा।

उलीडीह थाने में मुख्य रूप से विकास सिंह,विशाल कुंभकार, संतोष दत्ता, दुर्गा दत्ता, तुलसी कुंभकार, बासमती लोहार, माया देवी,रूबी देवी,चंदा देवी,काजल देवी,गुरुवारी महतो,करुणा लोहार,कल्याणी देवी,फुलमनी देवी, सरिता देवी,लव लोहार, कुश लोहार,राजेश शांडिल्य, लच्छू मोदी, मोहन सोलंकी, गणेश टुडु, कार्तिक कालिंदी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर