Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : कदमा में गांजा बिक्री करने के आरोपी आरजू रजक की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के प्रधान न्यायाधीश सह जिला जज अरविंद कुमार पांडेय की अदालत ने एनडीपीएस के एक मामले में आरोपी आरजू रजक की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को मंजूरी दे दी. आरोपी आरजू रजक की ओर से अधिवक्ता रामचन्द्र कर, योगराज श्रीवास्तव एवं सरोज बोदरा ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा था.

घटना 26 अक्टूबर 2024 की हैं. इस संबंध में कदमा थाना के इंस्पेक्टर संजय सुमन के बयान पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कराई गई थी. उन्होंने अपने प्राथमिकी में बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामनगर गांधी बस्ती में रवि रजक अवैध रूप से गांजा का खरीद – बिक्री कर रहे हैं. सूचना पर एक पुलिस टीम गठित कर डीएसपी निरंजन तिवारी के साथ रवि रजक के घर पंहुची.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर रवि रजक को गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आरजू और अन्य के खिलाफ आरोप था कि पुलिस को देख कर अपने पैकेट में गांजा लेकर भाग गया था, जबकि आरोपी रवि रजक को झारखंड उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर