Jamshedpur Firing: साकची में राज क्लब के गणेश पूजा में म्यूजिक पार्टी में बवाल, फायरिंग होने से मची अफरा-तफरी, आरोपियों की हुई पहचान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची में मंगलवार की रात राज क्लब की गणेश पूजा के दौरान म्यूजिक पार्टी में बवाल के बाद फायरिंग की घटना सामने आयी है.

बताया जाता है कि इस दौरान कुछ युवकों ने स्टेज पर चढ़कर युवतियों से छेड़खानी कर दी, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस बीच फायरिंग हो गयी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलाने का आरोप राहुल राय और राहुल तिवारी नामक युवक पर लगा है. फायरिंग से अफरा तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही साकची पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. क्लब परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें