Breaking News
Giridih : ਰਾਜਕੀ ਸੋਗ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਿਆ ਝਾਰਖੰਡ – ਮੰਤਰੀ ਸੁਦਿਵਿਆ ਕੁਮਾਰ ਸੋਨੂ ਦਾ ਦਿਹਾਂਤ, ਅੱਜ ਉਸਰੀ ਨਦੀ ਘਾਟ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ Canada : ਵੈਨਕੂਵਰ ‘ਚ ਗੁਰੂ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਕੈਂਪਾਂ ਦਾ ਅੱਡਾ ਬਣਾਉਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵਿਰੁੱਧ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਦਾ ਭਾਰੀ ਰੋਸ Minister in Hemant Soren’s government passes away : राजकीय शोक में डूबा झारखंड – मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, आज उसरी नदी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार Jamshedpur : गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार Amritsar : ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਜਬਰ ਨਾਲ ਕੈਦ ਨਹੀਂ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ, ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਕਰਾਂਗੇ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ : ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ Germany : ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਖਾਲੜਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਅੱਜ ਵੀ ਜ਼ਮੀਰ ਨੂੰ ਹੈ ਲਲਕਾਰਦੀ: ਪੰਥਕ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : कंपनी में दुर्घटना के शिकार कामगार की पत्नी को मिलेगा 15 लाख मुआवजा, बेटे को नौकरी

SHARE:

पीएफ सहित अन्य लाभ देने पर भी बनी सहमति

पूर्व विधायक सह बीएमडब्ल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर फेज स्थित बीएमडबल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की पहल पर वार्ता के बाद ऐतिहासिक समझौता हुआ. मामला मंगलवार को कंपनी में घटित दुर्घटना में वलिस्टर महतो नामक कर्मचारी की मौत से जुड़ा है. इस मामले में स्वर्गीय वलिस्टर महतो के परिजनों, कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई वार्ता के बाद मुआवजे पर पूर्ण रूप से आपसी सहमति बनी. इसके तहत कंपनी की ओर से मृतक के परिवार के पालन-पोषण के लिए कुल 15 लाख की राशि प्रदान की जाएगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह राशि मृतक की पत्नी श्रीमती किसानवती देवी के बैंक खाते में बैंक खाते दी जाएगी. इसके अलावा मृतक के पुत्र विशाल कुमार (Vishal Kumar) को योग्यता एवं कंपनी के नियमानुसार कंपनी में नौकरी प्रदान की जाएगी. इस पर भी सहमति बनी कि नौकरी ज्वाइनिंग करने की तिथि विशाल अपनी इच्छानुसार तय करेंगे. वहीं, मृतक को प्राप्त प्राविडेंट फंड, पेंशन तथा अन्य विधिक लाभ (जैसा कि प्रावधानों में है) की निकासी एवं कार्यवाही में कंपनी पूरी तरह से पीड़ित परिवार का सहयोग करेगी. इतना ही नहीं, मृतक की दोनों पुत्रियों के विवाह में कंपनी की ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा.

इसके साथ ही, मृतक के पार्थिव शरीर को घर ले जाने के लिए कंपनी द्वारा एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी और उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने हेतु परिवारजनों द्वारा प्रयुक्त वाहन का व्यय कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा. कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता में यह भी सहमति बनी कि इस दुर्घटना के लिए किसी भी व्यक्ति या पक्ष का कोई दोष नहीं है. भविष्य में उपरोक्त समझौते के अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई कानूनी दावा या वाद मृतक के परिवारजन कंपनी के विरुद्ध प्रस्तुत नहीं करेंगे.

इस वार्ता में मृतक के परिजनों के अलावा बीएमडबल्यू वर्कर्स यूनियन के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह, अध्यक्ष विकास राय, कमेटी मेंबर, अभिषेक कुमार, विजय सिंह, असीम दास, रजनीश पांडे. संजय मंडल, सोनाराम हांसदा, चंदन पांडे, पंकज सिंह. रुदल यादव, श्याम नंदन राय, लक्ष्मीकांत, रंजीत सिंह और कंपनी प्रबंधन के प्रहलाद चौधरी एवं भुवनेश पारिक समेत अन्य शामिल हुएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर