WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उलीडीह गौड़ बस्ती में अपराधी स्व. अमरनाथ के  निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर मजदूर की मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती कृष्णानगर में बुधवार को निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुला गांव निवासी कालीपद चित्रकार (45) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृत अपराधी अमरनाथ सिंह के नव निर्मित मकान में काम कर रहे कालीपद बांस के भाड़ा से फिसलकर नीचे गिर पड़ा.

हादसे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के छोटे भाई तपन चित्रकार ने बताया कि सुबह कालीपद काम पर निकले थे. दोपहर करीब एक बजे परिवार को फोन पर सूचना मिली कि वह ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो देखा कि कालीपद की मौत हो चुकी है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गमगीन परिजनों ने ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि सुरक्षा उपायों के बिना मजदूरों से ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ.

इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ठेकेदार की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर