Breaking News
तानाशाही का नया अध्याय: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रशासन का दमन चक्र शुरू, हक मांगने वाले कर्मियों पर एक्शन पर भड़का महासंघ! Gangsters do not fear the Jamshedpur police : पुलिस गिरफ्त से कन्हैया सिंह की चुनौती के बाद अब ‘दोगला’ टिप्पणी पर चर्चा, बढ़ेगा गैंगवार या फिर…. Jamshedpur : सरकारी सुविधाओं से किसी व्यक्ति का वंचित रहना पूरे समाज को प्रभावित करता है : कर्नल नीलांबर झा Jamshedpur : महिला सम्मान और न्याय की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा निंदनीय : दिनेश कुमार Jamshedpur : साकची के बोधी मैदान में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया उत्सव, सेलिब्रिटी आर्टिस्ट आस्था सिंह होंगी आकर्षण Jamshedpur : साक्ष्य के अभाव में विक्की ठाकुर और सौरभ झा बरी, अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने की पैरवी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : साहित्यिक संस्था “सहयोग” ने तुलसी जयंती मनाई, डीबीएमएस कॉलेज की छात्राओं ने रामचरितमानस की चौपाई का किया पाठ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सहयोग की वरिष्ठ सदस्या सुधा भट्ट के घर पर बहुभाषीय साहित्यिक संस्था “सहयोग” द्वारा तुलसी जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गोस्वामी तुलसीदास जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अरुणा झा ने विनयपत्रिका के दोहों का गायन कर जयन्ती का आग़ाज़ किया। डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्राओं संध्या कुमारी एवं हीना नायक ने रामचरितमानस की चौपाई का पाठ किया। डॉ. आशा श्रीवास्तव ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन में घटित विभिन्न चमत्कारों से परिचय कराया। डॉ.अनीता शर्मा ने तुलसी द्वारा रचित रामचरितमानस के महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि क्यों आज भी मानस हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

डॉ.अरूण सज्जन ने रामचरितमानस के धार्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि रोज मानस को पढ़ने से मनुष्य मानसमय हो जाता है और आज जो इतनी परेशानियाँ हैं. उससे निजात पाने का मार्ग पा जाता है। मानस कालजयी महाकाव्य है, ऐसा महाकाव्य न कभी लिखा गया और न ही इसके लिखे जाने की सम्भावना है। कार्यक्रम का समापन तुलसी के एक भजन से हुआ जिसे सभी ने मिलकर गाया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सम्पूर्ण कार्यक्रम सहयोग की अध्यक्ष प्रो.मुदिता चन्द्रा की अध्यक्षता में हुआ और अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहयोग की सचिव  विद्या तिवारी ने दिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में डॉ.अरूण सज्जन जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम का संचालन भी डॉ.अरूण सज्जन जी ने ही किया।

कार्यक्रम में डॉ.जूही समर्पिता, सुधा गोयल, स्मृति पांडेय  चौबे, निशिथ कुमार सिन्हा, शालिनी प्रसाद, अरुणा झा, जयश्री, शिव कुमार, छाया प्रसाद, सुधा भट्ट, डॉ.पुष्पा कुमारी, प्रतिमा सिंह, सपना भट्ट आदि सहयोग के सदस्य उपस्थित थे तथा अंजनी किशोर सहाय,  किरण सज्जन, मोहित भट्ट, बी. एड. की छात्राएं हीरामयी, लक्ष्मी आदि ने स्वयं को शामिल कर समारोह को गरिमामय बनाया।

इसके पूर्व सहयोग की अध्यक्ष डॉ. मुदिता ने संस्था की वार्षिक योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा की, जिसे करतल ध्वनि से सभी सदस्यों ने समर्थन किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर