WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Patna Saheb : प्रबंधक कमेटी की बैठक, दस दिनों में करेंगे मतदाता सूची तैयार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पटना सिटी में तख्त साहेब प्रबंधक कमेटी की बैठक अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही की अध्यक्षता व महासचिव इंद्रजीत सिंह के संचालन में रविवार को प्रबंधक कमेटी की बैठक हुई. बैठक में दस सितंबर तक मतदाता सूची को फाइनल कर पटना उच्च न्यायालय और प्राधिकार को सौंपने का निर्णय लिया. बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह और सचिव हरवंश सिंह, सदस्यों में महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, राजा सिंह, हरपाल सिंह जाैहल, उपस्थित थे.

जबकि सदस्य डॉ गुरमीत सिंह और गोविंद सिंह लौंगावाल बैठक में शामिल नहीं हुए. बैठक से पहले तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने अरदास की. बैठक की जानकारी देते हुए वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने बताया कि प्रबंधक कमेटी की लंबित चुनाव को लेकर मतदाता सूची दस दिनों के अंदर तैयार करना है. इसमें नये मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृतक के विलोपित करने का कार्य होगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सख पंथ के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350 वीं शहादत पर्व समर्पित विशेष जागृति यात्र नगर कीर्तन 17 सितंबर को गुरु के बाग से निकलेगी.पंजाब में आयी बाढ़ को देखते हुए तख्त पटना साहिब से राहत सामग्री भेजी जायेगी. इसके लिए टीम गठित हुई है. गठित टीम में वरीय उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह,धर्म प्रचार कमेटी चेयरमैन महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन और सदस्य हरपाल सिंह जाैहल शामिल है. बैठक में पटियाला वाले संत बाबा अमरीक सिंह को गुरु के बाग में स्टाफ क्वार्टर बनाने का सेवा देने का फैसला लिया गया.

इसके साथ ही पिछले बैठक की संपुष्टि और तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के सदस्य गोविंद सिंह लौंगावाल के पुत्री गुरमन कौर के निधन पर शोक जताया गया. आपको बता दें कि यह पूरी खेला दक्षिण सीट को लेकर चल रही है. झारखंड के सिख इंद्रजीत सिंह को हटाने की फिराक में हैं, लेकिन अब पाला पलटा हुआ दिखाई दे रहा है. इंद्रजीत की जीत तय मानी जा रही है. खैर यह आने वाला वक्त बताएगा कि इस सीट पर क्या खेला होगी. वैसे जागृति यात्रा ने सब कुछ साफ कर दिया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर