Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नए एमजीएम अस्पताल से कदमा के रहने वाले ऑटो चालक की बाइक चोरों ने टपाई, रात को पिता को भर्ती कराने आया था बेटा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में मानगो के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर से मंगलवार की देर रात एक युवक की अपाचे बाइक चोरी हो गई। यह घटना कदमा न्यू रानी कूदार निवासी राहुल कुमार के साथ घटी है। जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार मंगलवार की रात अपने पिता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर आए थे। गंभीर हालत देखते हुए पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल ने अपनी अपाचे बाइक (नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया गया है) अस्पताल परिसर में पार्क की थी और रात भर वहीं मौजूद रहे।

बुधवार सुबह करीब सात बजे जब उन्होंने वाहन खड़ा किए स्थान पर नजर डाली, तो बाइक गायब थी। कुछ देर तक आस पास तलाशने के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा। सबसे पहले अस्पताल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की गई और उसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि देर रात बाइक को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। राहुल कुमार पेशे से ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि बाइक उनके रोजमर्रा की जरूरत का अहम साधन था। ऑटो चलाने के साथ-साथ कई काम बाइक से ही करता हूं।

अचानक गाड़ी चोरी हो जाने से काफी परेशानी हो गई है, राहुल ने पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर