Breaking News
Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग The Story of the Jamshedpur Police : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने डायरिया मरीजों की जांच को लेकर सिविल सर्जन को दिया निर्देश, प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

SHARE:

प्रखंडवार भी टीमें गठित कर डायरिया पीड़ितों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल कैंप लगाकर मरीजों की जांच करे तथा उन्हें दवा, उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराए। उक्त निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सा शिविर आयोजित किया। कैंप में मरीजों की जांच की गई एवं लक्षणों के अनुरूप आवश्यक दवाइयां दी गईं। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल सेवन तथा खानपान की आदतों पर जागरूक किया गया।

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि मौसम में आये बदलाव एवं डायरिया मरीजों की संभावना को देखते हुए जिला स्तर से प्रखंडवार जांच टीम गठित कर दी गई है। सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर सतत निगरानी रखें, डायरिया पीड़ितों की तुरंत पहचान कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं और रिपोर्ट जिला मुख्यालय को दें।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य टीम को सूचित करें। साथ ही, उबालकर पानी पीने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने तथा खुले में शौच न करने की सलाह दी गई है।जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की जांच की जाए तथा आवश्यकता अनुसार क्लोरीनेशन की कार्रवाई की जाए।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर