Jamshedpur : मां समलेश्वरी की कृपा सभी पर बनी रहे – नुआखाई पर्व संस्कृति एकता का प्रतीक : काले

SHARE:

अमरप्रीत सिंह काले नुआखाई उत्सव में हुए शामिल

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले गोलमुरी स्थित केबुल मुखी बस्ती में नुआखाई के पावन अवसर पर आयोजित जुहार भेंट घाट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ परंपरा और संस्कृति से जुड़े इस महापर्व की खुशियाँ साझा कीं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर श्री काले ने कहा कि नुआखाई पर्व हमारी लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भावना को और मजबूत करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति को इतने सुंदर और गरिमामय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। साथ ही मां समलेश्वरी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे उल्लास एवं श्रद्धा के साथ पर्व की गरिमा को बढ़ाया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें