Jamshedpur Police : देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुगसलाई से युवक गिरफ्तार, किशोर से भी हथियार बरामद, देखें- Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार की रात जुगसलाई थाना क्षेत्र में चलाए गए एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ दबोच लिया। पकड़े गए दोनों में एक किशोर भी शामिल है। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है, जबकि किशोर को बाल सुधार गृह में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, जुगसलाई थाना की पुलिस टीम रात करीब साढ़े नौ बजे पार्वती घाट बस्ती स्थित श्मशान घाट गेट के पास वाहनों और राहगीरों की सघन जांच कर रही थी। इस दौरान करीब 10:10 बजे स्प्लेंडर प्लस बाइक (JH05-EB-7576) पर सवार दो युवक संदिग्ध स्थिति में आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तलाशी के दौरान बिष्टुपुर के धतकीडीह निवासी रेहान के बैग से एक देशी पिस्तौल, एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं उसके साथ मौजूद नाबालिग की जेब से एक जिंदा कारतूस और एक सैमसंग मोबाइल फोन मिला।

पुलिस ने मौके से एक काला बैग, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बदमाशों से ये सामान किया जब्त

1. एक देशी पिस्तौल
2. एक जिंदा गोली
3. दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन
4. एक काला बैग
5. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH05-EB-7576)

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें