Jharkhand : पूर्व सीएम के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला विधानसभा सीट पर भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, कई राज्यों में होने वाले उप चुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित, अंदर देखें-List

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया है. गत विधानसभा चुनाव में भी बाबूलाल सोरेन मैदान में थे, लेकिन स्व. रामदास सोरेन से हार गए थे. उनके निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उप चुनाव होने वाला है.

भाजपा का आधिकारिक प्रत्याशी बनने पर बाबूलाल सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू सहित भाजपा परिवार के सभी वरिष्ठों और साथियों को अपने संदेश के माध्यम से हार्दिक धन्यवाद दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोरेन ने कहा कि इस समर्थन और विश्वास के लिए वे सभी भाजपा परिवार के प्रति कृतज्ञ हैं और जनता की सेवा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे. दूसरी ओर भाजपा नेतृत्व ने अन्य राज्यों में होने वाले उप चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा की है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें