WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

SE RAILWAY : Zrucc मीटिंग में सांसद ने उठाये 50 मामले, यात्रियों को होगा लाभ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दक्षिण पूर्व रेलवे की 105 वीं क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक बुधवार को कोलकाता के ताज बंगाल होटल में संपन्न हुई. बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल एवं खड़गपुर रेल मंडल से संबंधित छोटे बड़े लगभग 50 बिंदुओं को उठाया. प्रत्येक बिंदु को रेल प्रबंधन के द्वारा समुचित प्रकार से प्रस्तुत किया गया. सांसद महतो ने जिन विषयों पर विशेष रूप से समिति का ध्यान आकृष्ट किया है वह निम्न है.

उसमें भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने, टाटानगर से जयपुर के लिए नई ट्रेन सेवा की शुरुआत करने, टाटा से काटपाडी तिरुपति होते हुए बेंगलुरु तक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत करने, टाटा कटिहार एक्सप्रेस का स्पीड बढ़ाने एवं इसका विस्तार रक्सौल तक करने, शालीमार गोरखपुर ट्रेन सेवा को सप्ताह में 3 दिन करने, टाटा रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का एक्सटेंशन डाल्टनगंज तक करने, टाटा गोड्डा साप्ताहिक एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने एवं घाटशिला तक विस्तार,कालीमाटी एक्सप्रेस, बिरसा मुंडा एक्सप्रेस एवं अंत्योदय एक्सप्रेस को कोरोना के समय बंद कर दिया था. इसे पुनः प्रारंभ करना,अनेकों ट्रेनों का विभिन्न स्टेशन पर ठहराव की मांग, दुर्ग- आरा का विस्तार बक्सर तक करने, धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास फूट ओवर ब्रिज का निर्माण को अविलंब प्रारंभ करने की मांग मुख्य रूप से शामिल है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसके अतिरिक्त सांसद महतो ने बारीगोड़ा और गोविंदपुर पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण के संबंध में यह जानना चाहा कि यदि राज्य सरकार के द्वारा किसी प्रकार की परेशानी है तो रेलवे के द्वारा इसे स्वयं निर्माण करना चाहिए. इस पर रेल प्रबंधन के द्वारा कहा गया कि इस संबंध में राज्य सरकार को कुछ आपत्ति है, जिसके कारण इस पर इसके स्वरूप में आंशिक परिवर्तन के बाद इसका निर्माण प्रारंभ किया जाएगा. परसुडीह में रेल ओवर ब्रिज का निर्माण भी करने के संबंध में भी अपनी बातों को रखा जिससे परसुडीह के आवागमन को सुलभ किया जा सके.

आज मुख्य रूप से सांसद महतो ने कहा कि आदित्यपुर के तर्ज पर गोविंदपुर रेलवे स्टेशन का विकास किया जाए, ताकि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पड़ने वाले दबाव को कम किया जा सके. इसके अतिरिक्त टाटानगर के सेकंड एंट्री गेट में कोई ड्रॉपिंग लाइन नहीं है इसका प्रावधान करने के लिए कहा. साथ ही यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो इसका निराकरण करने के लिए भी कहा.

सांसद महतो ने कहा कि आए दिन टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य पार्किंग में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले आ रहे हैं यह किसी भी तरह से उचित नहीं है और रेल प्रशासन यथाशीघ्र इसका निराकरण करें.
टाटानगर रेलवे स्टेशन में एटीएम की सुविधा पुनः बहाल करने की मांग भी रखी गई. टाटा तमाड़ बुंडू होते हुए रांची तक रेलवे लाइन का निर्माण की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी सांसद महतो ने प्रस्तुत करने के लिए कहा.

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा सभी बिंदुओं पर समुचित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. साथ ही यह भी कहा गया कि जो मामले उनके क्षेत्राधिकार से ऊपर का हैं, त्वरित गति से रेलवे बोर्ड को प्रेषित कर निष्पादन करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर